Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
मनोरंजन

बॉलीवुड ऐक्टर से कम नहीं दिव्यांका – एक दिन की कमाई जान रह जाएंगे हैरान

आकाश ज्ञान वाटिका, १४ दिसम्बर २०१९ (शनिवार)। आज घर घर में इशिता भल्ला के नाम से मशहूर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का जन्मदिन है। टीवी जगत में खास नाम कमाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी 35 साल की हो गई हैं। आपने दिव्यांका को घर की बहू के रूप में देखा होगा, लेकिन असल जिंदगी में दिव्यांका काफी ग्लैमरस और लग्जरी जीवन जीती हैं। वहीं दिव्यांका सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं बल्कि शूटिंग और पर्वतारोहण में भी माहिर हैं।ऩ

दिव्यांका का जन्म 14 दिसंबर 1984 को भोपाल में हुआ और उन्होंने भोपाल से ही स्कूली पढ़ाई की। अपनी पढ़ाई के साथ ही दिव्यांका ने राइफल शूटिंग और पर्वतारोहण का कोर्स कर रखा है। रेडियो से अपनी प्रोफेशनल करियर की शुरुआत करने के बाद अब दिव्यांका टीवी जगत का सबसे जाना पहचाना चेहरा है। साथ ही उनका नाम सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में भी गिना जाता है।

फिल्मी बीट्स की मानें तो वे हर एक दिन 90,000 से 1,00,000 रुपए तक की कमाई करती हैं। एक्टिंग के अलावा भी दिव्यांका के हाथ में कई प्रोजेक्ट हैं। दिव्यांका ने टीवी जगत में कई सीरियल्स में काम किया है, लेकिन उन्होंने ‘ये है मोहब्बतें’ से खास पहचान मिली। इससे पहले उन्होंने ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’, ‘मिस्टर एंड मिसेज शर्मा अल्लाहबाद वाले’ में भी काम किया था।

ऑल इंडिया रेडियो से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दिव्यांका ने 2004 में इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज से टीवी में डेब्यू किया। साल 2013 में उन्हें ‘ये है मोहब्बते’ शो में ‘इशिता’ का किरदार मिला और वो उन्होंने इस रोल में काफी पसंद किया गया। दिव्यांका नच बलिए-8 में अपने पति विवेक दहिया के साथ नजर आ चुकी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!