Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्डनैनीताल

मण्डलायुक्त दीपक रावत ने जनसुनवाई कार्यक्रम में अधिकारियों और फरियादियों को आमने-सामने सुनकर किया समस्याओं का निस्तारण

जनता दरबार में भूमि सम्बन्धी विवाद के साथ ही घरेलू विवाद भी काफी संख्या में आये।

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 03 जून 2023, हल्द्वानी। जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण हेतु मण्डलायुक्त ने कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में अधिकारियों और फरियादियों को आमने सामने सुनकर समस्याओं का निस्तारण किया।

आयुक्त ने आमजन से अपील की है कि निजी भूमि खरीदने के पश्चात यथा शीघ्र भूमि का दाखिल खारिज व चाहरदीवारी कराए जिससे कि भूमि सुरक्षित रहे व अनावश्यक भूमि सम्बन्धी विवाद से बचा जा सके। आयुक्त ने मण्डल के समस्त जिलाधिकारी को पूर्व में सर्वे का कार्य कर रहे निजी अमीनों के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जनता दरबार में बाजपुर के कैलाखेड़ा से आये नन्दवल्लभ पाठक ने बताया कि दलजीत सिंह से उन्होंने दिसम्बर, 2022 में 13 एकड़ जमीन क्रय का सौदा किया था। सौदे के अनुसार 05 लाख रुपये का बयाना दिया गया था व शेष धनराशि 16 जनवरी 2023 से पूर्व पटवारी से भूमि की पैमाइश कराने के बाद दी जानी थी। किंतु तय सीमा में पटवारी से भूमि की पैमाइश नहीं कराई जाने के कारण अब पाठक भूमि खरीदना नहीं चाहते। आयुक्त ने समस्या का समाधान किया जिस पर दलजीत सिंह पीड़ित को उनके बयाने के 05 लाख रुपये वापिस देने के लिए तैयार हो गए। उन्होंने कहा कि 1 सप्ताह के भीतर धनराशि वापिस कर दी जायेगी।

मेरठ से आई अर्चना सिंह ने बताया कि उनके काशीपुर के फ्लैट को वर्ष 2019 में उनके पति द्वारा उनकी फेक आईडी से किसी अन्य के नाम पर सर्वप्रथम पावर ऑफ अटॉर्नी की गई। उसके पश्चात उक्त फ्लैट को विक्रय किया गया, ततपश्चात पुनः पावर ऑफ अटॉर्नी अपने नाम की गई। विक्रय व पावर ऑफ अटॉर्नी में जो साक्ष्य, हस्ताक्षर, फ़ोटो लगाए गए वे सब नकली हैं। उन्होंने किसी को भी अपना फ्लैट नहीं दिया न ही पावर ऑफ अटॉर्नी की है। इस सम्बंध में आयुक्त ने मौके पर उपस्थित सब रजिस्ट्रार व पुलिस उपाधीक्षक को जाँच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सरगाखेत निवासी पीताम्बर दत्त जोशी ने बताया कि उनका सरगाखेत के पास होटल है जिसे उन्होंने 06 वर्ष पूर्व विकास शर्मा नाम के व्यक्ति को संचालन के लिए दिया था। अब वे स्वयं अपना होटल चलाना चाहते है किंतु विकास शर्मा द्वारा उन्हें होटल खाली करके वापिस नहीं किया जा रहा है जिस सम्बन्ध में आयुक्त ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराने के निर्देश दिए।

जनता दरबार में भूमि सम्बन्धी विवाद के साथ ही घरेलू विवाद भी काफी संख्या में आये। जिनका आयुक्त ने अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी जसपुर सीमा विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी व फरियादी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!