Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

मण्डलायुक्त दीपक रावत ने आयुक्त कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में कुमाऊँ मण्डल के फरियादियों की सुनी जनसमस्यायें

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 जुलाई 2022, शनिवार, हल्द्वानी। मण्डलायुक्त दीपक रावत ने शनिवार को आयुक्त कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में कुमाऊँ मण्डल के फरियादियों की जनता दरबार लगाकर जनसमस्यायें सुनी। जनता दरबार में फरियादियों द्वारा निजी स्कूलों द्वारा रिजल्ट न दिए जाने, पारिवारिक विवाद, अवैध कब्जा, राजस्व, सड़क, विद्युत, रोजगार, पेयजल भूमि, अतिक्रमण,आदि से सम्बन्धित 73 शिकायतें दर्ज हुई।

इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने मौके पर अधिकारियों को बुलाकर व दूरभाष से वार्ता कर समस्याओं को निस्तारित किया। द्रोण पब्लिक स्कूल, टनकपुर रोड, हल्द्वानी में अध्ययनरत कक्षा 8 के विद्यार्थी पार्थिक जैसवाल का वार्षिक परीक्षा परिणाम विद्यालय द्वारा आतिथि तक न दिए जाने का मसला जनता दरबार में आया। विद्यार्थी के अभिभावक राजू बेबी ने बताया कि विद्यालय द्वारा बच्चे का परीक्षाफल देने के सम्बन्ध में कहा गया है कि जब तक उनके द्वारा विद्यालय की ट्यूशन शुल्क जमा नहीं कराया जाता है, तब तक वार्षिक परीक्षा परिणाम नहीं दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वे एक साथ शुल्क जमा करने में सक्षम नहीं है तथा विद्यालय द्वारा किश्तों में बच्चे की फीस जमा करने की बात कही गई थी। द्रोण पब्लिक स्कूल आठवीं तक ही है व उन्हें अन्य विद्यालय में कक्षा 9 प्रवेश दिलाने में समस्या आ रही है। मौके पर मण्डलायुक्त ने विद्यालय की प्रधानाचार्य शिवांगी चंद को बुलाकर समस्या का निस्तारण किया। मण्डलायुक्त ने कहा कि शुल्क के कारण विद्यालय बच्चे के वार्षिक परिणाम पर रोक नहीं लगा सकता। प्रधानाचार्य द्वारा मण्डलायुक्त व अभिभावक को आश्वस्त किया गया कि सोमवार को बच्चे का परीक्षाफल व टीसी दे दी जायेगी।

भोटिया पड़ाव निवासी प्रभजोत कौर ने बताया कि उनके घर के पास विद्युत की तारे झूल रही है, जिसके लिए उनके द्वारा विद्युत विभाग से पोल लगाने की बात कही गई थी। विभाग द्वारा पोल लगाने पर सहमति दी गई थी व क्षेत्र में पोल स्थापित करने आये भी थे किन्तु मौहल्ले में विवाद के कारण पोल स्थापित नहीं हो पाया है। इस सम्बन्ध में मण्डलायुक्त ने जनता दरबार मे उपस्थित सिटी मजिस्ट्रेट को मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।

ट्रांसपोर्ट नगर निवासी अनिता देवी ने बताया कि एक वर्ष पूर्व कोविड से उनके पति की मृत्य हो गई थी, उनके पति पूर्वी तराई वन विभाग में वन दरोगा के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने मण्डलायुक्त से मृतक आश्रित कोटे में सेवा से योजित करने की बात कही। इस सम्बन्ध में मण्डलायुक्त ने तहसीलदार हल्द्वानी को फरियादी अनिता देवी के सेवा से योजित हेतु आवश्यक प्रमाण पत्र उत्तराधिकार, परिवार रजिस्टर व अन्य प्रमाण पत्रों को तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!