Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला रैडक्रास सोसायटी देहरादून की वार्षिक आम सभा का ऑनलाईन किया गया आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, २० जनवरी २०२१, बुधवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिला रैडक्रास सोसायटी देहरादून की वार्षिक आम सभा का आयोजन जिलाधिकारी डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव/अध्यक्ष की अध्यक्षता में ऑनलाईन मीटिंग के माध्यम से एन.आई.सी. सभागार से किया गया। जिसमें सर्वप्रथम जिला रैडक्रास सोसायटी के चैयरमेन डॉ० एम.एस. अंसारी, जिला सचिव सुभाष सिंह चौहान व कोषाध्यक्ष श्रीमती कल्पना बिष्ट ने जिलाधिकारी/अध्यक्ष डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव का स्वागत‌ किया गया। तत्पश्चात सभाध्यक्ष जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला रैडक्रास सोसायटी देहरादून सचिव सुभाष सिंह चौहान द्वारा गत वर्ष की वार्षिक 2019 की हुई आमसभा की अनुपालन आख्या का वाचन किया गया जिसका अनुमोदन करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित किया कि एक पार्क गोद लेकर उसकी देखभाल जिला रैडक्रास द्वारा की जाएगी। सचिव द्वारा वर्ष 2019-20 में जिला रैडक्रास द्वारा किए गए कार्यों का विवरण पी.पी.टी. के माध्यम से प्रस्तुत किया गया जिसका अनुमोदन अध्यक्ष द्वारा किया गया।

अध्यक्ष महोदय द्वारा सुझाव के साथ निर्देशित किया गया कि स्कूल फरवरी से खुल रहे हैं जिसके लिए जिला रैडक्रास द्वारा विद्यालयों में जाकर बच्चों को कोरोना वायरस महामारी से बचाव हेतु जागरूक किया जाए। साथ ही फस्ट एड ट्रेनिंग भी अधिक से अधिक कराईं जाए और दूरदराज के क्षेत्रों में विशेष फोकस किया जाए ताकि दूरदराज में बसे लोगों को इसका लाभ हो। कोरोना वैक्सीन हेतु जनजागरण अभियान चलाते हुए कोरोना वैक्सीन के विषय लोगों में फ़ैल रही भ्रांतियों को दूर किया जाए। सड़क सुरक्षा अभियान पर जोर दिया जायें। जिला रैडक्रास की मैंबरशिप बढ़ाई जाए। अंत में चैयरमेन व सचिव द्वारा जिला रैडक्रास द्वारा संचालित जन औषधि केन्द्रों की स्थिति से अवगत कराते हुए मा० अध्यक्ष से अनुरोध किया गया कि कोरोना वायरस महामारी में कार्य करने वाले रैडक्रास वालिंटियरस को सम्मानित करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर मा० अध्यक्ष द्वारा सहमति प्रकट करते हुए, सभी का धन्यवाद करते हुए बैठक समाप्त की गई। इसके पश्चात जिला रैडक्रास सोसायटी देहरादून के सचिव व चैयरमेन द्वारा आम सभा में ऑनलाइन जुड़ने वाले सभी सम्मानित अधिकारियों, जिला रैडक्रास सोसायटी देहरादून के सम्मानित पदाधिकारियों व सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!