Breaking News :
>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ>>एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक>>महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार>>थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत- मुख्यमंत्री>>मुंबई में गणेश विसर्जन को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम>>‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत 26 सितम्बर से विद्यालयों में शुरू होंगी प्रतियोगिताएं>>देवभूमि में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल
उत्तराखण्डधार्मिकहरिद्वार

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने चारधाम यात्रा नि:शुल्क पंजीकरण केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

तीर्थयात्रियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अप्रैल 2023, शनिवार, हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने शनिवार को पर्यटन विभाग द्वारा होटल राही में संचालित किये जा रहे चारधाम यात्रा नि:शुल्क पंजीकरण केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया l

जिलाधिकारी ने बारीकी से पंजीकरण केन्द्र की व्यवस्थाओं को देखा तथा वहाँ उपस्थित नेपाल के काठमांडू, महाराष्ट्र तथा देश के विभिन्न भागों से आये हुए तीर्थयात्रियों से बातचीत की तथा उन्हैं किसी भी तरह की कोई दिक्कत तो नहीं है, के संबंध में जानकारी ली, तो तीर्थयात्रियों ने बताया कि पंजीकरण केंद्र में सभी व्यवस्थाऐ सुचारु रूप से चल रही हैं तथा कोई दिक्कत नहीं है l #Chardham Yatra Free Registration Center

जिलाधिकारी को अधिकारियों ने बताया कि पंजीकरण केंद्र में छः काउंटर संचालित किये जा रहे हैं तथा प्रातः 7.00 बजे से 12.00 बजे तक 475 यात्रियों का पंजीकरण किया जा चुका है, जो सायं 7.00 बजे तक जारी रहेगा l इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पंजीकरण के लिए दो और काउंटर स्थापित् किये जाए तथा पंजीकरण केंद्र की सभी व्यवस्थाऐ चुस्त-दुरुस्त होनी चाहिए व यात्रियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए l

जिलाधिकारी ने बताया कि हमें शिकायत मिली है कि चारधाम यात्रियों से पंजीकरण के लिए कुछ तत्वों द्वारा शुल्क की वसूली की जा रही है, जो पूरी तरह अवैध है l उन्होंने कहा कि कोई भी ट्रेबल एजेंट व अन्य व्यक्ति किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं ले सकता l उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजीकरण पूरी तरह निशुल्क हैl उन्होंने ऐसे तत्वों के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, सीओ व अधिकारियों को कठोर से कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये l

जिलाधिकारी ने ये भी निर्देश दिए कि पंजीकरण कहाँ हो रहा है, के बारे में सभी को जानकारी हो, इसके लिए रेलवे स्टेशन, बस अड्डा व पार्किंग स्थल तथा प्रमुख स्थानों में फ्लेक्सी बैनर लगवाए जाए ताकि यात्री सीधे पंजीकरण केन्द्र पहुँचे l उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि भीड़ ज़्यादा बढ़ती है तो यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत रोडीबेलवाला में भी पंजीकरण सेंटर स्थापित करवाया जाएगा l

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) वीर सिंह बुदियाल, एसडीएम पूरण सिंह राणा, पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे l

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!