Breaking News :
>>वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का नया गाना ‘चुनरी चुनरी’ हुआ रिलीज>>मातृशक्ति और वंचित बच्चों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य- कुसुम कंडवाल>>अब खिलाड़ी कर सकेंगे विश्व स्तरीय खेल सुविधाओं के साथ अभ्यास- रेखा आर्या>>अजबपुर कला में आठ बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंहरिद्वार

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने जोशीमठ के लिये राहत सामग्री की पहली खेप के पाँच ट्रकों के माध्यम से हरी झण्डी दिखाकर की रवाना

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जनवरी, 2023, मंगलवार, हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने मंगलवार को भल्ला इण्टर कॉलेज ग्राउण्ड से जनपद चमोली के अन्तर्गत जोशीमठ क्षेत्र में भू-धंसाव से उत्पन्न हुई आपदा की स्थिति के दृष्टिगत हरिद्वार प्रशासन, धार्मिक-सामाजिक संगठनों, विभिन्न कम्पनियों की ओर से जोशीमठ के भू-धंसाव प्रभावित लोगों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से राहत सामग्री-राशन-फूड पैकेट, कम्बल आदि को पाँच ट्रकों के माध्यम से, पहली खेप को, जोशीमठ के लिये हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने बताया कि वे लगातार चमोली के जिलाधिकारी के सम्पर्क में हैं। उन्होंने कहा कि जोशीमठ में जैसी आवश्यकतायें होंगी, उसी अनुसार जिस किसी भी सामग्री की जरूरत होगी, कम से कम समय में यहाँ से भेजी जायेगी, जिसके लिये हरिद्वार प्रशासन निरन्तर सक्रिय है। उन्होंने बताया कि जिन पाँच ट्रकों के माध्यम से जो सामग्री भेजी जा रही है, उनमें 2560 कम्बल, 1000 फूड पैकेट (जिसमें पाँच किलो चावल, पाँच किलो आटा, दो किलो दाल, एक लीटर सरसों का तेल, एक किलो नमक, मिर्च, हल्दी, चायपत्ती, चीनी, माचिस, मोमबत्ती आदि प्रमुख हैं।

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने यह भी बताया कि धार्मिक, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न कम्पनियों आदि के सहयोग से आने वाले दिनों में कम्बल तथा राशन के किट सहित अन्य सामग्री भू-धंसाव प्रभावित लोगों को उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि जो सामग्री आज प्रेषित की जा रही है उसमें-महन्त श्री कैलाशानन्द जी महाराज, डॉ० प्रणव पाण्ड्या शान्तिकुंज, पंजाबी महासभा, बिल्डर सतीश त्यागी आदि ने अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया।

इस मौके पर जिलाधिकारी को मंशादेवी ट्रस्ट एवं अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महन्त रविन्द्र पुरी की ओर से श्री मंशादेवी ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल शर्मा ने छ: लाख तीस हजार का चेक भू-धंसाव प्रभावित लोगों की मदद के लिये भेंट किया तथा जिलाधिकारी ने कम से कम समय में सभी के द्वारा मदद उपलब्ध कराये जाने पर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, एमएनए दयानन्द सरस्वती, एसडीएम पूरण सिंह राणा, आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा कैन्तुरा तहसीलदार सुश्री रेखा आर्य, प्रधानाचार्य भल्ला इण्टर कॉलेज ओ.पी. गोनियाल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!