Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
उत्तराखण्डहरिद्वार

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने शारदीय कांवड़/महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पूरे मेला क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण

शंकराचार्य चैक का होगा सौन्दर्यीकरण : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 फ़रवरी 2023, मंगलवार, हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने मंगलवार को शारदीय कांवड़/महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत शंकरचार्य चौक, गंगा घाटों, पार्कों, लाइट व्यवस्था आदि का व्यापक निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय सर्वप्रथम शंकराचार्य चौक पहुँचे, जहाँ उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाया कि जगह-जगह खोदाई करने की वजह से आसपास की भूमि ऊबड़-खाबड़ हो गयी है। इस पर उन्होंने कहा कि शंकराचार्य चौक दिल्ली से आने वाले नेशनल हाईवे का प्रवेश प्वाइण्ट है। उन्होंने मौके पर ही हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिये कि एक माह के भीतर शंकराचार्य चौक के आसपास की लैण्ड स्केपिंग कर चैक को सुन्दर बनाना सुनिश्ति करें।

शंकराचार्य चौक का निरीक्षण करने के पश्चात जिलाधिकारी आसपास के पार्कों, लाइट व्यवस्था, पानी, शौचालय, साफ-सफाई, कानून-व्यवस्था आदि का निरीक्षण करते हुये हरकी पैड़ी पहुँचे, जहाँ उन्होंने विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया तथा वहाँ की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं का शारदीय कांवड़/महाशिवरात्रि पर्व की दृष्टि से जायजा लेते हुये अधिकारियों को सभी व्यवस्थायें चुस्त व दुरूस्त रखने के निर्देश दिये। उन्होंने एमएनए को ये भी निर्देश दिये कि आगामी 18 फरवरी को कांवड़/महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुये घाटों सहित पूरे क्षेत्र की साफ-सफाई पर विगत कांवड़ मेला की तरह विशेष ध्यान दिया जाये। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुये उन्होंने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र में स्थाई प्रकाश व्यवस्था के साथ ही जहाँ पर आवश्यक है, वहाँ पर समुचित अस्थाई लाइट की व्यवस्था करना भी सुनिश्चित करें तथा पर्व/मेले की व्यवस्था से सम्बन्धित किसी भी कार्य में कहीं पर भी कोई ढिलाई न बरती जाये, अन्यथा की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जायेगी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी.एल. शाह, एसडीएम पूरन सिंह राणा, एमएनए दयानंद सरस्वती, रेडक्रास सचिव नरेश चौधरी, सहायक अभियन्ता एच.आर.डी.ए. पंकज पाठक, लोक निर्माण, विद्युत सहित सम्बन्घित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!