Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वाल

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ० सौरभ गहरवार ने किया ग्राम पंचायत सोनी एवं भैंसर्क का स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी द्वारा जी-20 सम्मेलन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।

District Magistrate Tehri Garhwal Dr. Saurabh Gaharwar did the terrestrial inspection of Gram Panchayat Soni and Bhainsarkआकाश ज्ञान वाटिका, 14 फ़रवरी 2023, मंगलवार, टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ० सौरभ गहरवार द्वारा कल सोमवार को देर सांय मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार सहित संबंधित अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत सोनी एवं भैंसर्क का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में इच्छुक काश्तकारों को पॉलीहाउस एवं इंटीग्रेटेड फार्मिंग का लाभ दिए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही पंचायतों में अन्य जो भी कार्य किये जाने हैं, उन्हें करने को कहा गया, जबकि सिंचाई विभाग के अधिकारी को भैंसर्क में सिंचाई पाइप लाइन लगाने को कहा गया।

तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा जी-20 सम्मेलन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति, रीति रिवाज, खानपान, पहनावा, लोक कला आदि को आगे लाने का जी-20 सम्मेलन एक अच्छा अवसर है। सीडीओ को ड्रोन सर्वे करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य किये जाने हैं, उनका 3डी डिजाइन एवं पीपीटी तैयार करवा लें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गाँव में पंचायत घर, स्कूल, आँगनवाड़ी केंद्र, पहाड़ी शैली में बने घरों आदि का मौका मुआयना कर आगंतुकों का स्वागत से लेकर सम्मेलन की सभी गतिविधियों की व्यवस्थाओं को लेकर जल्द प्लान तैयार करें। उन्होंने कहा की इस कार्य को प्राथमिकता पर लें, कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही न हो।

इस मौके पर डीडीओ सुनील कुमार, सीएओ अभिलाषा भट्ट, डीपीआरओ एम.एम. खान, एडीपीआरओ राकेश, बीडीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!