Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वालताज़ा खबरेंदेश

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ० सौरभ गहरवार ने गुरुवार देर सायं किया नई टिहरी बौराड़ी बस स्टेशन स्थित रैन बसेरा का स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी द्वारा अलाव जलाये जा रहे सार्वजनिक स्थलों की जानकारी लेते हुए उनका स्थलीय निरीक्षण किया गया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जनवरी, 2023, शुक्रवार, टिहरी। शीतकाल में कोई भी व्यक्ति खुले में न रहे, लोगों के जीवन को बचाना प्राथमिकता हो, यह बात जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ० सौरभ गहरवार द्वारा रैन बसेरा का स्थलीय निरीक्षण के दौरान कही।

जिलाधिकारी द्वारा कल देर सायं नई टिहरी बौराड़ी बस स्टेशन स्थित रैन बसेरा का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने रैन बसेरा में ठहरने वालों की जानकारी लेने के साथ ही उनको उपलब्ध कराई जा रही सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नई टिहरी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कुछ दिन पूर्व रैन बसेरा में ठहरे व्यक्ति से दूरभाष पर वार्ता कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा सन्तुष्ट नजर आए। जिलाधिकारी द्वारा अलाव जलाये जा रहे सार्वजनिक स्थलों की जानकारी लेते हुए उनका स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नई टिहरी को निर्देशित किया गया कि कोई भी व्यक्ति ठण्ड में परेशान न हो, सभी बेड हेतु 24 अतिरिक्त गद्दे, तकिए, कम्बल रखना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही सभी बेड में बेडशीट लगाने, सभी रूम हीटर के पॉवर प्लग लगाने, गेट /सीढ़ियों की रेलिंग पर पेंट करवाने, दीवारों पर पुताई करवाने, बाथरूम का शॉवर दुरस्त करने, रैन बसेरा में ठहरने वालों के सम्पर्क नम्बर रखने के निर्देश दिये गए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने बस स्टेशन के पास झूलती विद्युत तारों को हटाने, अंधरे वाले स्थानों पर लाइट लगाने, सुलभ शौचालय को खुलवाने, बस स्टेशन की रोड को ठीक करवाने तथा साफ सफाई करने के निर्देश दिए गए।
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नई टिहरी द्वारा अवगत कराया गया नई टिहरी बौराड़ी बस स्टेशन स्थित रैन बसेरा में 24 बेड लगाए गए हैं तथा 7 स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है।

इस अवसर पर एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बौराड़ी डी.एम. गुप्ता, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नई टिहरी एम.एल. शाह, नगर परियोजना प्रबंधक शहरी विकास टिहरी अरविन्द जोशी, एडीआईओ सूचना भजनी भंडारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!