Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी सोनिका ने एक प्लानिंग के अधार पर शहर की समस्याओं से जनमानस को निजात दिलाने हेतु अधिकारियों को सौंपे दायित्व

आकाश ज्ञान वाटिका, 06 जुलाई 2023, गुरूवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने देहरादून नगर क्षेत्र स्थित सड़क मार्गों को गढ्ढामुक्त रखे जाने, नालियों की कनेक्टिविटी बनाने, आदि समस्त व्यवस्थाओं को सुगम बनाने हेतु नामित किये गए सुपर नोडल, नोडल अधिकारी एवं सैक्टर अधिकारियों के साथ वीडियोकान्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी शहर के नागरिक के समान समस्याओं से रूबरू होते हुए आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए व्यवस्थाओं को सुगम बनाकर जनमानस को समस्याओं से निजात दिलाने दिलायेंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जी-20 में आपसी समन्वय बनाकर आप सभी ने बेहतर कार्य कर दिखाया, ठीक इसी तर्ज पर सभी अधिकारीगण अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्थलीय निरीक्षण करते हुए चैकलिस्ट तैयार करेंगे। चैकलिस्ट के आधार पर ही रेखीय विभाग द्वारा उक्त कार्य को तत्काल पूर्ण कराए जायेंगे, जिनकी नियमित समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के साथ शहर को गड्डामुक्त सड़क, नाली आदि सुव्यवस्थित रूप से निकासी तथा विद्युत पोल एवं तारों को व्यवस्थित करेंगे, जिससे आवागमन करने वाले जनमानस को सुगम सुविधा मिल सके। जिलाधिकारी ने एक प्लानिंग के अधार पर शहर की समस्याओं से जनमानस को निजात दिलाने हेतु अधिकारियों को सौंपे दायित्व।

जिलाधिकारी ने नामित सैक्टर एवं नोडल अधिकारियों को आवंटित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए सड़क, सफाई, जलभराव, ड्रनेज, विद्युत तार, सड़क पर मलबा आदि समस्त कमियों को चिन्हित कर चैकलिस्ट बनाते हुए समस्त समस्यायें आपदा परिचालन केन्द्र में दर्ज करावायें जहाँ पर समस्याओं को कम्पाईल किया जाएगा। प्रत्येक क्षेत्र के प्रतिदिन किये गए सुधारों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने नगर निगम को शहर में सफाई व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देश दिए कि जहाँ नाली नहीं होेने के कारण जलभराव हो रहा है ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ कच्ची नालियाँ बनवाई जाए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां पर नाली चैक है ऐसे सभी स्थानों पर नालियां साफ करवाई जायें ताकि जलभराव न हो।

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने नामित किये गए समस्त विभागों के अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए शहर में सड़क, सफाई, ड्रेनज, विद्युत आदि समस्त कार्यों को सुगम बनाने में अपना शत्प्रतिशत् योगदान देने को कहा। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों की शंकाओं/समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी एवं सुपर जोनल अधिकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को समन्वय बनाते हुए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सुपर जोनल सहित समस्त जोनल एवं सैक्टर अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!