Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी सोनिका एवं डीआईजी/एसएसपी ने जनपद में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर की बैठक

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमित प्रक्रिया के तहत संचालित की जाए : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 2 मई 2023, देहरादून। जनपद में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर की संयुक्त अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिला अधिकारीयों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को चिन्हित कर संबंधित को नोटिस प्रेषित करते हुए अतिक्रमण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करें। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमित प्रक्रिया के तहत संचालित की जाए तथा इसकी नियमित मॉनिटरिंग के साथ ही, प्रतिदिन की जाने वाली करवाई की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने समस्त शासकीय विभागों लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, सिंचाई, विद्युत आदि समस्त संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपनी भूमि का निरीक्षण कर लिया जाए यदि कहीं अतिक्रमण हुआ है तो अतिक्रमण चिन्हित करते हुए भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई करें।

बैठक में डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ० एस.के. बरनवाल, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कमलेश उपाध्याय, पुलिस क्षेत्राधिकारी नीरज सेमवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *