Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंरोजगार समाचार

जिलाधिकारी सोनिका एवं डीआईजी/एसएसपी ने लेखपाल भर्ती परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 06 जनवरी, 2023, शुक्रवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं डीआईजी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुँवर ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में 08 जनवरी 2023 को जनपद के 72 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा केन्द्रों की 200 मीटर परिधि तक धारा 144 लागू रहेगी। जिलाधिकारी ने परीक्षा दिवस पर अधिकारियों को एलर्ट रहने के निर्देश दिए। परीक्षा को निर्वाचन ड्यूटी की तर्ज पर सम्पादित करने परीक्षा केन्द्र के आसपास लोग एकत्रित न हो इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। परीक्षा केन्द्र में किसी भी प्रकार का गजैट/उपकरण लेकर कोई प्रवेश न करें इसके लिए एन्ट्री से पूर्व ठीक प्रकार जांच की जाए।

जिलाधिकारी ने समस्त जोनल मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रों में विभिन्न व्यवस्था के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाने तथा ड्यूटी हेतु तैनात सैक्टर मजिस्ट्रेट को परीक्षा केन्द्रों पर मोबाईल फोन इत्यादि किसी भी प्रकार के डिवाईस/उपकरण परीक्षा कक्ष में न पहुँच पाए यह सुनिश्चित कर लिया जाए। साथ ही उन्होेंने उप जिलाधिकारियों एवं सम्बन्धित अधिकारियों को परीक्षा केन्द्रों का पूर्व में निरीक्षण कर व्यवस्था देेखने तथा परीक्षा दिवस पर प्रोटोकाॅल पालन करवाने के निर्देश दिए। डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उप जिलाधिकारियों एवं पुलिस क्षेत्राधिकारियों को आपसी समन्वय करते हुए व्यवस्थायें बनाने तथा परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर की दूरी तक सुरक्षा के लिहाज से कोई भी व्यक्ति एकत्रित न हो इसका ध्यान रखे। उन्होंने चौकसी बनाए रखने को कहा।

कलेक्टेªट परिसर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ० एस.के. बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट वरूणा अग्रवाल, अपर नगर मजिस्ट्रेट मायादत्त जोशी, जिला कमाण्डेट होमगार्ड राहुल सचान, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आरसी तिवारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत, सहायक निदेशक सूचना बी.सी. नेगी एवं सैक्टर अधिकारी उपस्थित रहे तथा समस्त उप जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

इसके उपरान्त नोडल अधिकारी परीक्षा/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा ने आईटीडीए परिसर सर्वे चैक में ड्यूटी हेतु नामित सैक्टर मजिस्ट्रेट को परीक्षा के दौरान की जाने वाली कार्यवाही एवं अधिकारियों के दायित्वों के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान सैक्टर अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!