Breaking News :
>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन>>देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद>>विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग>>नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल>>ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने तहसील एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोईवाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

तहसील परिसर में आने वाले फरयादियों/शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुने तथा तहसील स्तर पर ही उनका निराकरण करना सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 17 अक्टूबर 2022, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज तहसील एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोईवाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा तथा इस दौरान कार्यालय में आने वाले आगन्तुकों से वार्ता करते हुए तहसील आने का कारण भी जाना।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोईवाला में दवाईयों एवं सुविधाओं की जानकारी लेते हुए एमओआईसी डोईवाला को बाहर से दवाईयाँ न लिखने की सख्त हिदायत दी। चिकित्सालय में बैड, दवाईयाँ एवं उपकरण आदि की पर्याप्त व्यवस्थायें रखने तथा डेंगू बीमारी को दृष्टिगत रखते हुए व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने तहसील डोईवाला का निरीक्षण के दौरान विभिन्न पटलों का भी निरीक्षण करते हुए उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि तहसील परिसर में आने वाले फरयादियों/शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुने तथा तहसील स्तर पर ही उनका निराकरण करना सुनिश्चित करें। साथ ही अवैध खनन एवं अतिक्रमण की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बार एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा तहसील डोईवाला में ही रजिस्ट्रार कार्यालय खुलवाने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही।

निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार शाहदाब, सहायक निदेशक सूचना बीसी नेगी सहित तहसील डो

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!