Breaking News :
>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने सुनी जनसमस्यायें, अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही किया गया निस्तारण

जनसुनवाई कार्यक्रम में आज 75 शिकायतें प्राप्त हुई।

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 सितम्बर 2022, सोमवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित होने वाली जनसुनवाई कार्यक्रम में आज 75 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

आज आयोजित जनसुनवाई में मुख्यतः भूमि पर अवैध कब्जे, रूकी हुई पेमेन्ट दिलाने, कालोनी में सुरक्षा गेट लगवाने, प्लाॅट में मकान निर्माण, मेडिकल क्लेम दिलाने, दाखिला खारिज करवाने, भू-माफियाओं की मनमानी पर रोक लगवाने, राशन कार्ड बनवाने, वृद्धा अवस्था पेंशन, आर्थिक सहायता दिलाने, नाला बंद करने, अतिक्रमण हटाने, आपदा में क्षतिग्रस्त हुए मंदिर का पुनःनिर्माण, बैंक रिकवरी, पुस्ता गिरने, जलभराव से निजात दिलाने, बिजली का बिल अधिक आने, सिंचाई की नहरे ठीक न होने, आदि शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें अधिकतर शिकायतों तहसीलों से संबंधित रही। अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी ने भूमि, पुस्ता, जल भराव, अतिक्रमण संबंधी शिकायतों का मौका मुआवना करते हुए निस्तारण करने के निर्देश संबंधित उप जिलाधिकारियों, विभागीय अधिकारियों को दिए। साथ ही अधिकारियों को निदेर्शित किया कि जिन शिकायतों का जनसुनवाई में मौके पर निस्तारण नहीं हुआ है। उन शिकायतों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ता को भी अवगत करायें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निदेर्शित किया कि संबंधित अधिकारी शिकायत पटल कलेक्ट्रेट से अपने विभागों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति देख लें तथा जिन विभागों की शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित हैं वह यथाशीघ्र शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त हो रही शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण सुनिश्चित करें। शिकायतों को हल्के में लेने वाले विभागीय अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, प्रभागीय वनाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) के.के. मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ० एस. के. बरनवाल, सहायक आयुक्त नगर निगम, प्रशिक्षु आई.ए.एस. वरूणा अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० मनोज कुमार उप्रेती, सिंचाई, लोनिवि, स्वास्थ्य, नगर निगम, एमडीडीए, समाज कल्याण, खेल, शिक्षा सहित संबंधित सभी विभागों के अधिकारी/कार्मिक उपस्थित रहे तथा एसडीएम डोईवाला, ऋषिकेश, विकासनगर, चकराता वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!