Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलैक्ट्रेट में प्रदर्शनकारी बेरोजगार युवाओं के प्रतिनिधियों से की वार्ता

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 फ़रवरी 2023, शुक्रवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलैक्ट्रेट में प्रदर्शनकारी बेरोजगार युवाओं के प्रतिनिधियों से वार्ता की। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदर्शनकारी युवक/युवतियों की अधिकतर माँगें मान ली गई हैं। प्रदर्शनकारी की माँग पत्र को जिलाधिकारी ने उच्चस्तरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर युवाओं के हित में निर्णय लिया गया है। वहीं आज प्रातः ही जिला प्रशासन की पहल पर प्रदर्शनकारियों के एक प्रतिनिधि मण्डल की वार्ता अपर मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन श्रीमती राधा रतूड़ी से कराई गई।

प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा त्वरित निर्णय लेते हुए बेरोजगार युवकों/युवतियों की प्रमुख माँगों में परीक्षा नियंत्रक को हटाने की माँग पर परीक्षा नियंत्रक को हटा दिया गया है, राजस्व पटवारी परीक्षा में जिन परीक्षार्थियों की संलिप्तता पाई गई है, उनकी सूची जारी करने की माँग पर लोक सेवा आयोग द्वारा सम्बन्धित की सूची अपनी वेबसाईट पर डाल दी गई है तथा जाँच जारी है, जिस पर उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा दो बार प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की है। नकलरोधी कानून के उपरान्त ही परीक्षा कराने की माँग पर सरकार द्वारा नकलरोधी कानून का अध्यादेश को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा अनुमोदन किया गया है।

परीक्षाओं की जाँच की माँग पर माननीय उच्च न्यायालय के जज की निगरानी में एक एसआईटी टीम गठित कर जाँच कराए जाने की बात कही। जिलाधिकारी ने बेरोजगारों की अन्य माँगों को भी शासन के सम्मुख रखने का आश्वासन दिया। जिस पर प्रदर्शनकारी के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे अपने साथियों को लेकर अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करगें। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में दूरस्थ क्षेत्रों से आये प्रदर्शनकारी युवक/युवतियों को घर पहुँचाने हेतु संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा वाहन की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी प्रदर्शनकारी युवाओं के प्रतिनिधि सहित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!