Breaking News :
>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जनसुनवाई कार्यक्रम में सुनी फरियादियों की समस्यायें

63 शिकायतें प्राप्त हुई, अधिकत्तर शिकायतें भूमि कब्जे व अतिक्रमण से सम्बन्धित प्राप्त हुई

जनसुनवाई कार्यक्रम शुरू होने से पहले जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 अक्टूबर 2022, सोमवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किये जाने वाले जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादियों की समस्या को विस्तापूर्वक सुना। इस मौके पर 63 शिकायतें प्राप्त हुई। शिकायतों में अधिकत्तर शिकायतें भूमि कब्जे, अतिक्रमण से सम्बन्धित प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त समाज कल्याण से पेंशन, बेटी के विवाह के लिए आर्थिक सहायता, शस्त्र लाईसेंस, स्वतंत्रता संग्राम सेननी परिचय पत्र बनाने, नक्शा पास करने, पति द्वारा उत्पीड़न प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान दिलाने, नकरोंदा में सीवर प्लांट अन्य स्थान पर शिफ्ट कराने, खनन, रास्ता कब्जाने, कुर्क में बंधक भूमि को मुक्त करने, रिंग रोड पर वैडिंग जाने से अतिक्रमण हटाने, नाली सफाई आदि से सम्बन्धित प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी ने समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्धता से निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने जनसुनवाई में प्राप्त हो रही ही अतिक्रमण एवं शासकीय भूमि पर कब्जे की शिकायतों को मौका मुआयना कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने विभागों से सम्बन्धत शिकायतों को अपने स्तर पर ही निस्तारण करने को कहा।

जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में अतिक्रमण की शिकायतों पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को अतिक्रमण चिन्हित कर हटाने की कार्यवाही करने निर्देश दिए। साथ ही उप जिलाधिकारी सदर को शहर में अतिक्रमण कार्यवाही करने तथा चिन्हित वेडिंग जोन से बाहर लगी दुकानों को नगर निगम को साथ लेकर हटवाने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों में शिकायतकर्ता रोहित एवं अन्य ग्रामवासी द्वारा कालीमाटी में ग्राम समाज की भूमि कब्जाने, प्रिया रावत द्वारा होरावाला में भूमि कब्जाने, ग्राम प्रधान कोटी रेखा बहुगुणा द्वारा ग्राम समाज की भूमि कब्जाने, कारगीग्रान्ट निवासी सुन्दर सिंह ने भूमि कब्जाने की शिकायत पर कार्यवाही करने रानी प्रवीन सहस्त्रधारा रोड प्रधानमत्रंी आवास योजना से मकान दिलाने आदि शिकायतकर्ताओं द्वारा शिकायत/समस्या रखी।

जनसुनवाई कार्यक्रम शुरू होने से पहले जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ एस के बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वि/रा के.के मिश्रा, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम जगदीश लाल, उपजिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० मनोज कुमार उप्रेती, जिला पंचायतीराज अधिकारी एम.एम. खान, जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास अखिलेश मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी विद्याधर कापड़ी, अधिशासी अभियन्ता एमडीडीए अजय माथुर, सहित जल संस्थान, लोनिवि, सिंचाई, विद्युत, पेयजल निगम, समाज कल्याण, एमडीडीए सहित संबंधित समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!