Breaking News :
>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने समस्त नगर आयुक्तों तथा उप जिलाधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के सम्बन्ध में दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा, ‘जनपद देहरादून में अतिक्रमण हटाने की कृत कार्यवाही की अद्यतन रिपोर्ट प्रत्येक सप्ताह में अविलंब कलेक्ट्रेट को प्रेषित करें।’

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 सितम्बर 2022, बुधवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने बुधवार को समस्त नगर आयुक्तों तथा उप जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनपद देहरादून में अतिक्रमण हटाने की कृत कार्यवाही की अद्यतन रिपोर्ट प्रत्येक सप्ताह में अविलंब कलेक्ट्रेट को प्रेषित करें। माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में जनपद देहरादून में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के संबंध में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज जिला कलेक्ट्रेट में समस्त संबंधित उप जिलाधिकारियों, नगर निगम, वन विभाग तथा एमडीडीए के वरिष्ठ अधिकारियों की वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक ली।

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने संबंधित उप जिलाधिकारी, नगर आयुक्त देहरादून, वन विभाग तथा एमडीडीए के अधिकारियों को अतिक्रमण पर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा कृत कार्यवाही की रिपोर्ट अविलंब प्रेषित करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि माननीय उच्च न्यायालय के योजित वाद उर्मिला थापा बनाम उत्तराखंड राज्य एवं अन्य में पारित आदेश के संबंध में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित उप जिलाधिकारियों, नगर निगम, एमडीडीए तथा वन विभाग के अधिकारियों की वीसी के माध्यम से बैठक ली। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अतिक्रमण के संदर्भ में सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से अतिक्रमण चिन्हित करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक में नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य उप जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!