Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने संबंधित अधिकारियों के साथ आपदा राहत कार्यों की ब्रीफिंग करते हुए दिए आवश्यक दिशा निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अगस्त 2022, बुधवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ आपदा राहत कार्यों की ब्रीफिंग करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिला अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समन्वय से कार्य करते हुए आपदाग्रस्त क्षेत्रों में जनजीवन को सामान्य बनाने तथा प्रभावित लोगों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधा एवं सहायता के साथ ही स्वास्थ्य जाँच, खाद्य रसद आदि मूलभूत सामग्री आदि व्यवस्थायें करने के निर्देश दिए। साथ रेस्क्यू टीमों को आपदा में लापता हुए लोगों की खोजबीन हेतु प्रभावी सर्च अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम, जिला पंचायत, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग को आपसी समन्वय से प्रभावित क्षेत्रों में दवाओं का छिड़काव के साथ ही पशुपालन एवं जिला पंचायत को आपदा में मृत्यु हुए पशुओं के शवों की खोज के साथ ही पशुओं के शवों को नियमानुसार निस्तारित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान,अपर जिलाधिकारी डॉ० एस के बरनवाल, केके मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० मनोज कुमार उप्रेती, जिला पंचायत राज अधिकारी एमएम खान, अभी अधि.अभि. लो.नि.वि. डी.सी. नौटियाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपशिखा रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.