Breaking News :
>>भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही>>भारी बारिश के बीच डीएम मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश>>करोड़ों की लागत से बना नंदा की चौकी का नया पुल धंसा, प्रशासन ने रोकी आवाजाही>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक
उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने डेंगू/चिकनगुनिया की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही करने तथा जागरुकता अभियान चलाने हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 08 जुलाई 2023, शनिवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने डेंगू / चिकनगुनिया की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही करने तथा व्यापक अभियान चलाते हुए प्राभावित क्षेत्रों एवं उनके आस पास के क्षेत्रों सहित जनपद के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई, फॉगिंग के साथ ही जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, बालविकास, शिक्षा, पंचायतीराज विभाग एवं सभी सम्बन्धित विभागों को कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

आशा,आँगनबाड़ी, नगर निगम की संयुक्त टीम के माध्यम से प्रभावी अभियान चलाते हुए डेंगू के लार्वा को नष्ट करने के साथ ही जागरुकता कार्यक्रम चलाया जाए। नगर निगम को फॉगिंग करने, सफाई व्यवस्था बनाने, जल की निकासी के प्रभावी उपाय करने के निर्देश दिए हैं। सभी कार्यदाई संस्थाओं एवं अन्य निर्माणधीन स्थलों पर पानी न ठहरे इसके लिए कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों, प्रबंधकों को स्कूलों की प्रार्थना सभाओं में छात्र/छात्राओं को प्रतिदिन डेंगू / चिकनगुनिया बुखार के नियंत्रण / बचाव हेतु उपाय / निरोधात्मक कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश दिये जाने के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से समस्त स्कूल प्रधानाध्यापकों, प्रबंधकों को बच्चों को फूल पैन्ट और पूरी आस्तीन की कमीज को पहन कर ही स्कूल आना है। प्रार्थना सभा में बच्चों को जागरूक करने तथा स्कूल / घर के परिसर में कही पर भी डिसपोजल / नाली आदि में पानी एकत्र न हो के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालान में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि गर्मी / बरसात का मौसम शुरू होने वाला है जिसमें मच्छरों के प्रकोप के साथ-साथ चिकित्सालयों में डेंगू / चिकनगुनिया बुखार के रोगियों के आने की सम्भावना बढ़ जाती है। जन सामान्य एवं बच्चों को डेंगू / चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाव हेतु जनमानस को सावधानी एवं जागरूक रहने की जानकारी दी गई है।

डेंगू/ चिकनगुनिया के बचाव हेतु :

➲ अपने घर में कूलर, फ्रिज के पीछे की ट्रे, गमलों आदि का पानी हप्ते में दो बार अवश्य साफ रखें।

➲ सभी पानी की टंकी व जल भण्डारण वस्तुओं को ढक कर रखें।

➲ घर में लगे गमलों के नीचे ट्रे न लगाए तथा गमलों मे पानी भरा हुआ न रहने दें।

➲ सभी गुलदस्तों, मनी प्लॉन्ट, पानी के बर्तनों तथा कूलर आदि का पानी सप्ताह में दो बार पूरी तरह खाली कर दें।

➲ टूटे पुराने बर्तन, बोतल, डिब्बे, पुराने बेकार टायर आदि इधर-उधर न फेंके क्योंकि इनमें एकमित्र पानी में डेंगू / चिकनगुनिया रोग फैलाने वाला मच्छर (एडीज मच्छर पनपता है।

➲ मच्छर के काटने से बचाव हेतु मच्छरदानी का प्रयोग करें तथा दिन / रात में सोते समय मच्छरों को मारने वाली मशीनों का प्रयोग करें।

➲ चिडियों एवं जानवरों के पानी पीने के वर्तनों को प्रतिदिन साफ करें।

अवश्य पढ़िए : https://akashgyanvatika.com/dengue-fever-prevention-is-the-only-cure-2/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!