Breaking News :
>>कांवली रोड पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मजदूर की मौत>>कैलाश मानसरोवर यात्रा हुई महंगी, प्रति यात्री खर्च बढ़कर 2.09 लाख रुपये हुआ>>प्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं- मुख्य सचिव>>अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ में अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल>>खेल सशक्तिकरण का प्रतीक बन गया हिमाद्री आइस रिंक- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी से मिले कृषि मंत्री गणेश जोशी, मसूरी क्षेत्र के विकास कार्यो पर की चर्चा>>जागेश्वर धाम परियोजना में रोपवे को किया जाए शामिल- मुख्य सचिव>>चालान के नाम पर ₹1.20 लाख की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार>>कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले पंतनगर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. शिवेन्द्र कश्यप>>श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान का कार्य जल्द शुरू किया जाए- मुख्यमंत्री>>अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 200 करोड़ के पार>>गढ़वाल राइफल्स के स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने सभी जवानों को दी शुभकामनाएं>>सभी लंबित घोषणाओं के शासनादेश 15 जून तक जारी किए जाएं- सीएम धामी>>पश्चिम बंगाल और असम में खिला भाजपा का कमल, पुडुचेरी में NDA ने मारी बाजी>>ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, बहुमंजिला इमारत सील>>सब रजिस्टार कार्यालय विकासनगर में डीएम का औचक निरीक्षण, पुराने विलेख पत्र जब्त>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने डिजिटल भुगतान प्रणाली (सीबीडीसी) के अनुदान वितरण प्रक्रिया का किया शुभारम्भ>>भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली का विस्तार, 500 नए सेंसर लगाने की योजना>>गर्मियों में भी बढ़ सकता है अस्थमा अटैक का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही विद्यार्थियों के समग्र विकास का आधार- डॉ. धन सिंह रावत
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिकेश में कावड़ यात्रा हेतु की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी ने ऋषिकेश सामुदायिक चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जुलाई 2022, रविवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज ऋषिकेश में कावड़ यात्रा हेतु की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरान्त नगर निगम सभागार ऋषिकेश में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी ने ऋषिकेश सामुदायिक चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया।

ऋषिकेश में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा हेतु बनाई गई पार्किंग व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगाए गए स्वास्थ्य जाँच स्टाॅल, नगर निगम द्वारा स्थापित मोबाईल टॉयलेट, आदि व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। जिला अधिकारी ने निर्देश दिए कि पार्किंग स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे, प्रकाश व्यवस्था, वाहन पार्किंग दरों की सूची अनिवार्य रूप चस्पा करने, पथ प्रदर्शित करते हुए साइनेज बोर्ड लगाने के निर्देश नगर निगम एवं विद्युत विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिए।साथ ही पार्किंग स्थल पर समतलीकरण एवं बैरिकेडिंग, बायो टॉयलेट स्थापित करने, पर्याप्त मात्रा में जल एवं पेयजल व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को चिकित्सा विभाग द्वारा बनायें गए जाँच केंद्र पर थर्मल स्कैनिंग थर्मामीटर, मास्क सैनिटाइजर आदि व्यवस्थायें करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्यामपुर चौकी परिसर में खड़े वाहनों को अनयंत्र खाली स्थानों पर स्थान्तरित करने के निर्देश चैकी इंचार्ज को दिए।

निरीक्षण उपरान्त जिलाधिकारी ने नगर निगम सभागार ऋषिकेश में कांवड़ यात्रा हेतु बनाए गए जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंनें संबंधित अधिकारियों को यात्रा रूट पर चाक-चैबंद साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल, बायो टॉयलेट, जानवरों से सुरक्षा, कीटनाशकों का छिड़काव, प्रकाश व्यवस्था, विभिन्न स्थानों पर एंबुलेंस की तैनाती, वाहनों पर किराया सूची, होटल, रेस्टोरेंट एवं खाद्य सामग्री की दुकानों पर रेटलिस्ट चस्पा करवान, के निर्देश दिए। उन्होनें पुलिस तथा जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त किए गए सैक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट को आपस में एक-दूसरे का नंबर साझा करने एवं समन्वय बनाते हुए यात्रा का संचालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को निर्देश दिए कि सभी जोनल एवं सैक्टर मजिस्ट्रेट को चैकलिस्ट फार्म उपलब्ध करा दिया जाए ताकि यात्रा को व्यवस्थित रूप से सम्पादित करने में मदद मिल सके। उन्होंने सभी जोनल एवं सैक्टर मजिस्ट्रेट को अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि यदि कहीं कोई कमी रह गई है तो उसे यथाशीघ्र पूर्ण किया जा सके।

जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ऋषिकेश का भी औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ऋषिकेश को चिकित्सालय में दवाईयाँ की उपलब्धता, स्टाॅप, एवं उपकरण आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की तथा यात्रा के दृष्टिगत चिकित्सालय द्वारा की गई व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ० एस.के. बरनवाल, उपजिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेन्द्र नेगी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० दिनेश चौहान, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश बद्री प्रसाद भट्ट, तहसीलदार ऋषिकेश अमृता शर्मा, सहायक निदेशक सूचना बद्री चन्द्र नेगी, एसएसआई कोतवाली ऋषिकेश दर्शन प्रसाद काला सहित सिंचाई, राष्ट्रीय राजमार्ग, पेयजल निगम, स्वास्थ्य, जल संस्थान, लो.नि.वि., विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!