Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रजिस्ट्री ऑफिस का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने कार्यालय में विक्रय पत्र पड़े होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 सितम्बर 2022, गुरूवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रजिस्ट्री ऑफिस का औचक निरीक्षण किया तथा कार्यालय में संपादित कार्याें एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्यालय व्यवस्थाओं में सुधार लायें जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो साथ ही सख्त निर्देश दिए कि कार्यालय परिसर में बिना कार्य के कोई व्यक्ति को प्रवेश न दिया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विक्रय पत्र, शुद्धि पत्र आदि अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालय में विक्रय/विलेख पत्र रखे होने पर इसका कारण जाना जिस पर संबंधित रजिस्ट्रार द्वारा अवगत कराया गया है कि कई बार भू-स्वामी अपना विक्रय पत्र लेने समय पर नहीं आते, जिस कारण कार्यालय में विक्रय/विलेख पत्र रखें हैं, जिन्हें जल्द ही संबंधित को उपलब्ध कराने हेतु सूचित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कार्यालय में विक्रय पत्र पड़े होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए, रजिस्ट्रार को समस्त विक्रय/विलेख पत्रों का संबंधित को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आज हुई रजिस्ट्री से प्राप्त धनराशि/राजस्व की भी जानकारी प्राप्त करते हुए उपरोक्त धनराशि का मिलान भी कराया गया जो कि ठीक पाया गया।

जिलाधिकारी ने रजिस्ट्रार कार्यालय में अभिलेखों को समय पर संबंधित भू-स्वामी को उपलब्ध कराने की व्यवस्था बनाने तथा कार्यालय में विक्रय/विलेख पत्र लंबे समय तक न पड़े रहें, इसके लिए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय में स्टाॅफ बढ़ाने को कहा इसके लिए यदि नियमित स्टाॅफ नहीं है तब तक आउटसोर्स के माध्यम से कार्मिक रखे जाने हेतु प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को रजिस्ट्रार कार्यालय के कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, जिलाधिकारी के मुख्य व्यैक्तिक सहायक बीरेन्द्र सिंह, एआईजी स्टाम्प संदीप श्रीवास्तव, सहायक निदेशक सूचना बद्री चन्द नेगी, सब रजिस्ट्रार रामदत्त मिश्र, सब रजिस्ट्रार अवतार सिंह रावत उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!