Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने नटराज चौक से त्रिवेणीघाट तक जी-20 कार्यक्रम के दृष्टिगत संचालित निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

सम्बन्धित अधिकारियों को युद्धस्तर पर कार्य करने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जून 2023, शुक्रवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज नटराज चौक से त्रिवेणीघाट तक निरीक्षण कर जी-20 कार्यक्रम के दृष्टिगत संचालित निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने धीमी कार्य प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए टीमें बढ़ाते हुए कार्यों में तेजी लाते हुए 20 जून तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण उपरान्त जिलाधिकारी ने त्रिवेणीघाट परिसर में जी-20 हेतु नामित जोनल, सैक्टर अधिकारियों सहित समस्त सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों एवं कान्ट्रेक्टर के साथ बैठक करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को प्रतिदिन कार्यप्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने नगर निगम ऋषिकेश के अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्रिवेणीघाट पर सफाई कार्य करने तथा एमडीडीए को साज-सज्जा, रंगरोगन तथा फसाड कार्य 20 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों को अपने स्तर पर प्रतिदिन मॉनिटर करें तथा प्रत्येक कान्ट्रैक्टर का नम्बर चस्पा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधि० अभि० विद्युत विभाग को पोल शिफ्टिंग कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त सिचांई, विद्युत, एमडीडीए नगर निगम के अधिकारियों को टीमे बढाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश राहुल गोयल, विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी के.एस नेगी, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश सौरभ असवाल, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, प्रभारी नगर आयुक्त तनवीर सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शशिकान्त गिरी, अधि०अभि० विद्युत शक्ति प्रसाद शाह, तहसीलदार ऋषिकेश अमृता सिंह, सहित सिंचाई, एमडीडीए सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं कान्ट्रेक्टर आदि उपस्थित रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *