Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ग्रहण किया उपाध्यक्ष एमडीडीए का कार्यभार

“लोगों को असुविधा न हो इस प्रकार की कार्य प्रणाली विकसित की जाए” : उपाध्यक्ष एमडीडीए

आकाश ज्ञान वाटिका, 01 सितम्बर 2022, गुरूवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज उपाध्यक्ष एमडीडीए का कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने एमडीडीए कार्यालय में विभिन्न पटलों का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एमडीडीए ने उत्तराखण्ड हाउसिंग एण्ड अर्बन डेवलपमेंट अथोरिटी एवं एमडीडीए के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए इन्टिग्रेटेड सिस्टम एवं डाटा शेयर के संबंध में चर्चा की।

जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एमडीडीए श्रीमती सोनिका ने एमडीडीए के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को असुविधा न हो इस प्रकार की कार्य प्रणाली विकसित की जाए। उन्होंने एनडीडीए के ऑनलाइन डेसबोर्ड का भी अवलोकन करते हुए सिंगल विंडो सिस्टम की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि एमडीडीए में भवन हेतु आवेदकों/स्वामियों द्वारा आवेदित नक्शे के आवेदन किस स्तर/कारण से लंबित है की भी जानकारी प्राप्त की। बैठक में बताया गया कि अधिकतम प्रकरणों में आर्किटेक्ट के स्तर पर भी नक्शे लंबित रहते है। तथा वह नक्शे एमडीडीए में ही लंबित दिखाए जाते है। उपाध्यक्ष एमडीडीए ने एमडीडीए में पंजीकृत आर्किटेक्ट की बैठक बुलाकर कार्यों में तेजी लाए जाने हेतु उनका भी समय सीमा तय करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एमडीडीए ने निर्देश दिए कि 500 वर्गमीटर तक के भूखण्ड हेतु माॅडल नक्शे बनाए जाए ताकि आवेदकों को ऑनलाइन माध्यम से एमडीडीए द्वारा स्वीकृत नक्शे के आधार पर नक्शा पास कराने में समय न लगे। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी के नक्शे के संबंध में कोई अभिलेखीय कमी है तो उसकी सूचना एसएमएस के माध्यम से संबंधित स्वामी एवं आर्किटेक्ट को भी मिले ताकि वह अपनी अभिलेखीय कमी समय से दूर कर सकें। तथा लोगों को अनावश्यक न भटकना पड़े।

बैठक में सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया, उत्तराखण्ड हाउसिंग एण्ड अर्बन डेवलपमेंट अथोरिटी से पीसी दुमका, वरिष्ठ वित्त अधिकारी एमडीडीए स्मृति खण्डूरी, अधिशासी अभियन्ता गुप्ता सहित एमडीडीए के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.