Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी सविन बसंल ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में गाँधी जी एवं शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025, देहरादून। जनपद देहरादून के कलेक्ट्रेट, विकासभवन सहित शासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणित संस्थानों में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती में कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें रामधुन बजाई गई गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सविन बसंल ने कैम्प कार्यालय में तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में गाँधी जी एवं शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि महात्मा गाँधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे, जिन्होंने देश को स्वतंत्रता दिलाने में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन दर्शन आज भी पूरी दुनिया के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने सभी को गाँधी जी के बताए गए आदर्शों जैसे सत्य, अहिंसा, सादगी और स्वदेशी को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को याद करते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि शास्त्री जी ईमानदारी, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक थे। उनका दिया गया नारा “जय जवान, जय किसान” आज भी प्रासंगिक है और हर भारतीय को प्रेरणा देता है।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि गाँधी जी और शास्त्री जी का जीवन हमें सिखाता है कि देशहित सर्वोपरि है और सादगी तथा ईमानदारी से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कार्मिकों से आग्रह किया कि वे दोनों महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा एवं समर्पण भाव से करें।

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी सहित कलेक्ट्रेट परिसर में अवस्थित समस्त कार्यालयों के अधिकारी, कार्मिक एवं सूचना विभाग के अधिकारी कार्मिकों ने भी गाँधी जी एवं शास्त्री जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!