Breaking News :
>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान>>मुख्यमंत्री धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर जताया दुख, उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप का किया शुभारंभ>>शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी>>महिला एशिया कप 2026- भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रनों से हराया>>‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब क्रिस्टल और रिदा के नाम, दोनों ने जीते 66 लाख रुपये>>सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, न्याय, कर्तव्य और लोककल्याण की प्रेरणा देता है- बंशीधर तिवारी>>15 अक्टूबर तक बदलेगी सौंदर्यीकरण और सड़कों की तस्वीर, ड्रोन-सैटेलाइट से होगी अवैध निर्माण पर नजर>>श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डदेहरादून

प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचे जिलाधिकारी सविन बंसल, लोगों का जाना हाल

आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत अधिकारी तैनात

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 सितम्बर 2025, शनिवार, देहरादून। लगातार भारी वर्षा से तहसील सदर देहरादून के फुलेत, छमरोली, सिमयारी, सिल्ला, क्यारी, सिरोना, सरौना और चामासारी क्षेत्र में दैवीय आपदा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मकानों, गौशालाओं, पशुधन, कृषि भूमि, सड़कों, सिंचाई गूलों और बिजली व्यवस्था को भारी नुकसान पहुँचा है। स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 34 व 72 के तहत आदेश जारी कर विशेष तहसीलदार, बीडीओ और अन्य विभागीय अधिकारियों को अग्रिम आदेश तक प्रभावित क्षेत्रों में प्रवास हेतु तैनात कर दिया है।

जिलाधिकारी बंसल स्वयं दुर्गम गाड़-गदेरे और ढंगार पार कर हेली सेवा का विकल्प छोड़ प्रभावित गांवों तक पहुँचे और करीब चार हजार की आबादी का हाल जाना। उन्होंने प्रभावितों को राहत पहुंचाने और मुआवजे की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के लिए अधिकारियों को मौके पर ही रहने के निर्देश दिए। लोनिवि को भवन क्षति की तकनीकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने, पीएमजीएसवाई को खाले व पैदल मार्ग तत्काल खोलने, और शिक्षा विभाग को विद्यालयों की समस्याओं पर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

जिलाधिकारी ने साफ चेतावनी दी है कि राहत व पुनर्वास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन युद्धस्तर पर जनजीवन सामान्य बनाने के प्रयासों में जुटा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!