Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी सविन बंसल ने डोर टू डोर कूड़ा उठान व्यवस्थाओं का किया औचक निरीक्षण

तड़के 5 बजे अपर नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त नगर निगम के फोन पर बजी,डीएम साहब की घंटी। सुबह की चाय होगी निरीक्षण प्वाइंट पर।

आनन फानन में दौड़े अधिकारी, पहुँचे सर्वे चौक।

प्रातः 6 बजे गार्बेज प्वाइंट एवं वर्कशॉप पर पहुँचे डीएम, 32 वाहन नहीं हो पाए थे, डोर टू डोर कूड़ा उठान के लिए रवाना। कंपनी पर लगाया लाखों का जुर्माना।

👉कंपनियों के गैराज पर पहुँचे डीएम
👉निर्धारित समय पर वहां कूड़ा कलेक्शन हेतु न निकलने पर पेनल्टी लगाने के निर्देश।
👉14 वाहन पाए गए खड़े, जिनमे 4 वाहन खराब तथा 11 समय पर नहीं निकले।
👉वाहन के अनुसार पेनल्टी लगाने के निर्देश।
👉वाटरग्रेस, इकॉनवेस्ट मैनेजमेंट के गैराज पर पहुँचे डीएम।
👉वर्कशॉप में 14 वाहन तथा 18 वाहन निकासी स्थल पर मिले, पेनल्टी लगाने के निर्देश।

कंपनी को कार्य प्रणाली से जिलाधिकारी बेहद नाराज, अपने प्रदर्शन में सुधार की समीक्षा का अंतिम अवसर

डीएम की अपेक्षा/निर्देशन के अनुरूप प्रदर्शन न कर पाने पर वापस लिया जा सकता संपूर्ण काम

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024, देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज, शुक्रवार, 11 अक्टूबर को औचक निरीक्षण कर कंपनियों के वर्कशॉप एवं निकासी स्थल पहुँचे।

निर्धारित समय पर वाहन कूड़ा कलेक्शन हेतु नहीं निकलने पर पेनल्टी लगाने के निर्देश, वाहन के मूवमेंट के सत्यापन हेतु कार्मिकों की ड्यूटी लगाने के निर्देश, खराब वाहनों को ठीक कराने तथा संबंधित कंपनियों की आरसी काटने के निर्देश।

जिलाधिकारी ने शहर की सफाई व्यवस्थाओं के भ्रमण गार्बेज प्वाइंट भगत सिंह कॉलोनी पहुँचे। जिलाधिकारी ने घंटाघर से सर्वे चौक, सहस्त्रधारा रोड, भगत सिंह कॉलोनी, माता मंदिर रोड, कारगी चौक का निरीक्षण कर कूड़ा उठान व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी सेविन बंसल ने आज नगर निगम देहरादून की सफाई व्यवस्था का प्रात: 6:00 बजे से आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले ईकान एवं वाटर ग्रेस कंपनी के वर्कशॉप का निरीक्षण किया गया, जिसमें 14 बहन पार्किंग में खड़े पाये गए। इसके उपरांत लगभग 7:00 बजे आईटी पार्क के निकट इकॉन वाटर ग्रेस कंपनी की पार्किंग का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण दौरान 18 वाहन डोर टू डोर कलेक्शन के खड़े पाये गये, जिनमें से पार्किंग एवं वर्कशॉप में 8 वाहनों को ब्रेकडाउन होना पाया गया तथा 24 वाहन पूर्व में दिए गए निर्देशों के क्रम में 7:00 बजे तक वार्डों में उपस्थिति देने के लिए प्रस्थान न होने, 7:00 बजे तक पार्किंग स्थल पर ही खड़े पाए जाने पर जिला अधिकारी महोदय द्वारा घोर नाराजगी व्यक्त करते हुए इकान एवं वाटर ग्रेस कंपनी के विरुद्ध डोर टू डोर वाहन संचालन व्यवस्था सही न होने, यथा समय वाहनों को वार्डो में न भेजने पर 60000 का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए, जिसके क्रम में दोनों कंपनियों के विरुद्ध जुर्माना लगाया गया।

इसके उपरांत जिला अधिकारी सेविन बंसल द्वारा शहर में स्थित विभिन्न GVP प्वाइंटों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें भगत सिंह कॉलोनी जीबी पॉइंट में काफी गंदगी पाई गई। इसके उपरांत सरस्वती विहार बायपास रोड GVP पॉइंट का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें सनलाइट कंपनी की छोटी डोर टू डोर वाहनों के द्वारा GVP पॉइंट से कूड़ा उठाया जाने पर घोर नाराजगी व्यक्त की गई तथा कंपनी के विरुद्ध 20000 रूपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए दिए गए। निर्देशों के क्रम में कंपनी के विरुद्ध 25,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया।

इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा करगी ट्रांसफर सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण दौरान तीनों कंपनियों का अत्यधिक कूड़ा एकत्रित होने, साफ सफाई ठीक न रखने तथा कूड़े की गाड़ियाँ निर्धारित मानकों के विपरीत कूड़ा ट्रांसफर करने, मुख्य मार्ग की तरफ व्यू कटर न लगाने पर तीनों कंपनियों के विरुद्ध 75,000 रूपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए। इस प्रकार तीनों कंपनियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल रूपये 1,80,000 का जुर्माना लगाया गया, जिसकी कटौती कंपनी के मासिक भुगतान पर करते हुए वसूली की जायेगी।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त वीर सिंह बुदियाल, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, वरिष्ठ सफाई निरीक्षक राजेश बहुगुणा, राजेश पवार आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!