Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

जिलाधिकारी रीना जोशी ने ली जिला सैनिक कल्याण परिषद की त्रैमासिक बैठक

जिलाधिकारी पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं को सुना

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 3 मई 2023, पिथौरागढ़। जिला सैनिक कल्याण परिषद की त्रैमासिक बैठक जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं को सुना गया।

बैठक में भूतपूर्व सैनिकों द्वारा पूर्व की भांति माँग की गयी कि जनपद के शिक्षण संस्थानों में जनपद के शहीद सैनिकों व वीरता पदक प्राप्त सैनिकों के फोटो चस्पा किये जायें। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी से इस सम्बन्ध में पूर्व में दिये गये निर्देशों के क्रम में की गयी कार्यवाही की जानकारी ली गई। जिला शिक्षा अधिकारी हवलदार प्रसाद ने बताया कि जनपद के शिक्षण संस्थानों में जनपद के शहीद सैनिकों एवं वीरता पदक प्राप्त सैनिकों के फोटो चस्पा किए गए हैं।

बैठक में पूर्व सैनिकों द्वारा आगामी 25वें कारगिल दिवस की भव्य तैयारियों को लेकर विशेष कार्य योजना बनाए जाने की बात कही गई। जिस पर जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।

पूर्व सैनिकों द्वारा जनपद के सैनिक बाहुल्य क्षेत्रों में मेडिकल कैंप आयोजन की माँग की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को मेडिकल कैंप आयोजन के निर्देश दिए। साथ ही निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में मेडिकल कैंप आयोजित किए जायें उन क्षेत्रों के उप जिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को भी मेडिकल कैंप आयोजन के बाबत सूचना दी जाए ताकि वे मेडिकल कैम्प के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार कर सकें तथा अधिक से अधिक लोग मेडिकल कैंप का लाभ ले सकें।

बैठक में मुनस्यारी से पूर्व सैनिक खेम सिंह द्वारा उनकी अपनी भूमि तहसील अभिलेखों में किसी और के नाम दर्ज होने की शिकायत गई। जिस पर जिलाधिकारी ने खेम से कहा कि संबंधित उप जिलाधिकारी को रिकॉर्ड संशोधन हेतु प्रार्थना पत्र दिया जाय उनके द्वारा रिकॉर्ड संशोधित कर दिया जायेगा।

पूर्व सैनिकों द्वारा सैनिक संगठनों के बड़े आयोजनों हेतु सरकारी भवन उपलब्ध कराए जाने की माँग भी जिलाधिकारी से की गई। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा पूर्व सैनिकों को भवन उपलब्ध कराए जाने के बाबत आश्वासन दिया गया।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पूर्व सैनिकों से कहा गया कि यदि पूर्व सैनिक अपना स्वयं का उद्यम स्थापित करने के लिए ट्रेनिंग लेना चाहते हैं तो जिला प्रशासन द्वारा उन्हें ट्रेनिंग दिलवाई जाएगी।

बैठक में पूर्व सैनिकों द्वारा वड्ड़ा में शहीद द्वार का निर्माण कार्य शुरू होने पर जिला अधिकारी का धन्यवाद भी प्रकट किया गया।

बैठक में जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी ,जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सीबी पुन, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हवलदार प्रसाद, ब्रिगेडियर पिथौरागढ़ के प्रतिनिधि कर्नल मानवेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व पूर्व सैनिक उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!