Breaking News :
>>सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार, खरीदारी से पहले जान लें ताजा भाव>>हरिद्वार में बेकाबू बस का कहर, पांच वाहनों को मारी टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल>>करी पत्ता सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, ब्लड शुगर से लेकर पाचन तक में मिल सकता है फायदा>>‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ जीती 20 लाख की रकम और नई कार>>अस्पतालों में दवाओं की कीमत का खेल, 74 रुपये के इंजेक्शन की एमआरपी 4980 रुपये, जांच में चौंकाने वाला खुलासा>>‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुँचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

जिलाधिकारी रीना जोशी ने जनपद के विकासखंड कनालीच्छीना के ग्राम टुण्डी, बरमौ एवं हड़खोला में किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की

संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 जनवरी 2023, सोमवार, पिथौरागढ़। जिलाधिकारी रीना जोशी ने जनपद के विकासखंड कनालीच्छीना के ग्राम टुण्डी, बरमौ एवं हड़खोला में किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग विनीत कुरील को निर्देश दिये कि ग्राम टुण्डी में स्थित तीनों मंदिरों में टाइल्स लगाने एवं मंदिर के चारों ओर किनारों पर बैठने हेतु बेंच बिछाने के कार्य किए जायें। जिलाधिकारी ने उरेडा विभाग के अधिकारी को ग्राम टुण्डी के तीनों मंदिरों में तत्काल ही सोलर लाइट लगाए जाने के निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी ने ग्रामीण निर्माण विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियन्ताओं को ग्राम टुण्डी के विभिन्न सड़क मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सड़कों की हालत सुधारने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्राथमिक विद्यालय टुण्डी की छ्त मरम्मत कार्य कराए जाने एवं माध्यमिक विद्यालय बरमौ में हाई स्कूल के लिए गणित शिक्षक की तैनाती करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी रीना जोशी ने मुख्य उद्यान अधिकारी एवं मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्राम टुण्डी एवं हड़खोला का स्थलीय निरीक्षण कर यह देखा जाय कि ग्रामीणों को उद्यान एवं कृषि विभाग की किन-किन योजनाओं से लाभान्वित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संबंधित ग्रामों में पॉलीहाउस निर्माण, प्लांटेशन आदि के कार्य किए जायें। वहीं जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी कनालीछीना जगदीश प्रसाद को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक 15 दिन में ग्राम टुण्डी एवं हड़खोला में जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण व समीक्षा करें तथा जन शिकायतों को सुने।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अस्कोट, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई पिथौरागढ़ अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई पिथौरागढ़ के बैठक में अनुपस्थित रहने पर कड़ी नाराजगी प्रकट की तथा संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।

ग्रामीण निर्माण विभाग विनीत कुरील, मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!