Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी रीना जोशी द्वारा ग्रामीण निर्माण विभाग पिथौरागढ़ एवं डीडीहाट द्वारा तैयार की गई पार्किंग की डीपीआर का किया गया अवलोकन

आकाश ज्ञान वाटिका, 09 जनवरी, 2023, सोमवार, पिथौरागढ़। जनपद के विभिन्न विकास खंडों में विभिन्न स्थानों पर वाहनों को पार्क किये जाने हेतु मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण किया जाना है। जिसके क्रम में जिलाधिकारी रीना जोशी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीसी कक्ष में बैठक आयोजित कर ग्रामीण निर्माण विभाग पिथौरागढ़ एवं डीडीहाट द्वारा तैयार की गई पार्किंग की डीपीआर का अवलोकन किया गया। जबकि ब्रिडकुल द्वारा तैयार की गई डीपीआर का अवलोकन जिलाधिकारी द्वारा मंगलवार को किया जाएगा।

इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके द्वारा पार्किंग निर्माण को लेकर जो डीपीआर तैयार की गयी हैं उन्हें संबंधित उप जिलाधिकारियों के साथ साझा किया जाए ताकि संबंधित उप जिलाधिकारी प्रस्तावित पार्किंग स्थल का मौका मुआयना कर पार्किंग की उपयोगिता का आंकलन कर सके। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने क्षेत्र अंतर्गत प्रस्तावित पार्किंग स्थलों का दो दिन के भीतर मौका मुआयना कर पार्किंग की उपयोगिता परखे। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल, समितियों आदि से पार्किंग स्थल की उपयोगिता पर चर्चा करें तथा आख्या उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी ने कहा कि पार्किंग का निर्माण ऐसे स्थानों पर ही किया जाना उचित होगा जहाँ उनका उपयोग सुनिश्चित होगा। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सरफेस पार्किंग के निर्माण हेतु भी भूमि का चिह्नीकरण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों को बस आदि बड़े वाहनों को पार्क किये जाने, पार्किंग में कर्मिशियल एरिया व शौचालय आदि के निर्माण के दृष्टिगत भी डीपीआर में कुछ संशोधन के सुझाव भी ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए।

विदित रहे कि आवास विभाग उत्तराखंड के अन्तर्गत जनपद में पार्किंग का निर्माण करवाया जा रहा है। वर्तमान में जनपद में आवास विभाग के अंतर्गत कुल 18 मल्टीलेवल पार्किंग प्रस्तावित है। जिनमें से दो पार्किंग थल एवं डीडीहाट का निर्माण कार्यदायी संस्था हिंदुस्तान स्टीलवर्क्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड द्वारा शुरू कर दिया गया है। जबकि कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग पिथौरागढ़ द्वारा 7, ग्रामीण निर्माण विभाग डीडीहाट द्वारा 5 एवं ब्रिडकुल द्वारा 04 पार्किंग की डीपीआर तैयार की गई है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी एफआर चौहान, उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग विनोद जोशी, विकास प्राधिकरण सहायक पीएस पांडे आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!