Breaking News :
>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

जिलाधिकारी रीना जोशी ने तहसील पिथौरागढ़ के अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत खर्कदौली पहुँचकर क्षेत्रीय ग्रामीणों की सुनी समस्यायें

जिलाधिकारी हरिद्वार एवं मुख्य विकास अधिकारी ने बालिकाओं को उपहार देकर उन्हें शिक्षा के लिए लगातार आगे बढ़ते रहने के लिए किया प्रोत्साहित

जिलाधिकारी ने बच्चों को दिए जाने वाले मिड डे मील के राशन के सैंपल भी जाँच हेतु लिये

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मार्च 2023, गुरुवार, पिथौरागढ़। जिलाधिकारी रीना जोशी ने 29 मार्च 2023, बुधवार को जनपद पिथौरागढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्र तहसील पिथौरागढ़ के अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत खर्कदौली पहुँचकर क्षेत्रीय ग्रामीणों की समस्यायें सुनी। इस दौरान ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत खर्कदौली कुण्डल महर व ग्रामीणों ने विभिन्न समस्यायें जिलाधिकारी को बताई। ग्रामीणों ने क्षेत्र अंतर्गत स्थित शहीद हरीश गुरुंग मोटर मार्ग (छुरमलगाँव- गाड़गाँव) के डामरीकरण व सड़क के किनारे बरसाती जल की निकासी हेतु नाली निर्माण की माँग प्रमुखता से उठाई। जिस पर जिलाधिकारी ने मेरा गाँव मेरी सड़क योजना के अंतर्गत सड़क का डामरीकरण व नाली निर्माण कराए जाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत खर्कदौली के निर्माणाधीन बारात घर एवं लक्षैर मंदिर के सौन्दर्यकरण कार्यों की द्वितीय किस्त जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि से दिलाये जाने की माँग की। जिस पर जिलाधिकारी ने द्वितीय किस्त जारी किए जाने का आश्वासन दिया।

इस दौरान ग्रामीणों ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाड़गाँव की छत टपकने की समस्या का समाधान करने की माँग जिलाधिकारी से की। जिस पर जिलाधिकारी ने विद्यालय भवन का स्थलीय निरीक्षण कर विद्यालय भवन की छत तुड़वाकर टिनशैड का निर्माण कराए जाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय सेठीगाँव का भी स्थलीय निरीक्षण कर विद्यालय व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने बच्चों को दिए जाने वाले मिड डे मील के राशन के सैंपल भी जाँच हेतु लिये तथा उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य को निर्देश दिए कि समय-समय पर प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण कर छात्रों को दिए जाने वाले मिड डे मील राशन के सैंपल लेकर जाँच करवाई जाए। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए कि बच्चों को मानकानुसार गुणवत्तायुक्त मिड डे मील ही परोसा जाय। विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान कम छात्र उपस्थिति पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी प्रकट की गई तथा शिक्षकों को छात्र उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से विभिन्न विषयों पर प्रश्न भी पूछे तथा सवाल करवाकर भी देखें। जिलाधिकारी ने शिक्षकों को शिक्षण कार्य और बेहतर ढंग से करने के निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य को निर्देश दिए कि मेरी(जिलाधिकारी) ओर से यह आदेश पारित किये जायें कि अवकाश पर जाने से पूर्व शिक्षक संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को प्रार्थना पत्र देने के साथ ही जिला शिक्षा अधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र का प्रेषण करेंगे। #DM Reena Joshi

इस दौरान ग्रामीणों ने ध्वज मंदिर मार्ग पर तिकचौरी में गेट निर्माण एवं तिकचौरी से मंदिर तक 2 किमी० ट्रैकिंग रूट निर्माण की मांग जिलाधिकारी से की। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि ध्वज मंदिर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने हेतु ध्वज मंदिर विकास की कार्य योजना तैयार की जाएगी।

जिलाधिकारी ने ध्वज मंदिर मार्ग पर मड़मानले क्षेत्र में स्थित अमृत सरोवर(तालाब) का भी स्थलीय निरीक्षण किया तथा तालाब सूखा दिखाई देने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी प्रकट की। जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर तालाब निर्माण की डीपीआर की जांच कराए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आपत्ति जताई कि जब तालाब में पानी एकत्रित होने के लिए कोई जलस्रोत नहीं है तो इस तालाब की डीपीआर क्यों बनाई गई।

इसके अलावा ग्रामीणों ने क्षेत्र में खेल मैदान बनाए जाने, स्ट्रीट लाइट लगाए जाने, सिंचाई नहर मरम्मत आदि की माँग भी जिलाधिकारी से की। जिस पर जिलाधिकारी ने कार्य कराए जाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य, जिला खनन अधिकारी राहुल नेगी, ग्राम प्रधान खर्कदौली कुंडल मेहर आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!