Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी रीना जोशी ने आपदा मोचन निधि, नॉन एसडीआरएफ एवं न्यूनीकरण मदों के तहत जनपद में किए जा रहे पुनर्निर्माण निर्माण/मरम्मत कार्यों की क्षेत्रवार समीक्षा

आपदा के अंतर्गत हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों में देरी होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए कार्य तेजी से पूर्ण किए जायें

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 8 मई 2023, पिथौरागढ़। जिलाधिकारी रीना जोशी ने आपदा के अंतर्गत आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ), नॉन एसडीआरएफ एवं न्यूनीकरण मदों के तहत जनपद में किए जा रहे पुनर्निर्माण निर्माण/मरम्मत कार्यों की क्षेत्रवार समीक्षा संबंधित कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों साथ कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में की।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, लघु सिंचाई, ब्लॉक, जिला पंचायत, जल संस्थान, पेयजल निगम आदि कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों से पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा के अंतर्गत किए जाने वाले कार्य प्राथमिकता वाले कार्य हैं, लिहाजा आपदा के अंतर्गत किये जा रहे पुनर्निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किया जाय। उन्होंने कार्यदायी.संस्थाओं के अधिकारियों को चालू पुनर्निर्माण कार्यों को आगामी 30 मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही निर्देश दिये कि आपदा के अंतर्गत जो पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए गये हैं उनका थर्ड पार्टी से निरीक्षण करवाते हुए उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाय।

जिलाधिकारी ने आपदा के तहत होने वाले कार्यों में लोगों के घरों में पड़े मलवे को हटाये जाने, नाली मरम्मत जैसे छोटे-छोटे कार्यों को लंबित रखे जाने पर कड़ी नाराजगी प्रकट की तथा घरों में पड़े मलबा हटाने के कार्य को तत्काल ही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार के कार्यों में हीला-हवाली न बरती जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा के अंतर्गत हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों में देरी होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए कार्य तेजी से पूर्ण किए जायें।

जिलाधिकारी ने अपर जिला अधिकारी को निर्देश है कि कार्यों की प्रगति के अनुसार केटेगरी निर्धारित करते हुए आपदा के अंतर्गत होने वाले कार्यों की प्रत्येक माह में प्रगति रिपोर्ट संबंधित कार्यदायी संस्थाओं से माँगी जाय ताकि पता चल सके कि कार्य कितना प्रतिशत हुआ है। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को भी उनसे संबंधित क्षेत्रों में आपदा के अंतर्गत हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों का नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिये।

बैठक में अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर, प्रभारी अधिशासी अभियंता जल संस्थान सुरेश जोशी आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!