Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डपिथौरागढ़स्वास्थ

जिलाधिकारी रीना जोशी ने विकासखंड मूनाकोट के अंतर्गत बड़ालू स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

नाइट (रात्रि) ड्यूटी पर चिकित्सा स्टाफ के उपस्थित न रहने सम्बन्धी जन शिकायत प्राप्त हो रही थी।

जिलाधिकारी द्वारा दवा वितरण कक्ष, मरीज भर्ती वार्ड, मरहम पट्टी कक्ष आदि का भी निरीक्षण किया गया।

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 12 मई 2023, मूनाकोट/पिथौरागढ़। नाइट (रात्रि) ड्यूटी पर चिकित्सा स्टाफ के उपस्थित न रहने सम्बन्धी जन शिकायतों के चलते जिलाधिकारी रीना जोशी ने विकासखंड मूनाकोट के अंतर्गत बड़ालू स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात कार्मिकों से संबंधित उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया तथा संबंधित चिकित्सालय के एमओआईसी सचिन प्रकाश से नाइट ड्यूटी में उपस्थित रहने वाले चिकित्सा स्टाफ के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी द्वारा गत दिवस गुरुवार को नाईट ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा स्टाफ की जानकारी माँगे जाने पर एमओआईसी ठीक से जानकारी नहीं दे पाए। जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी प्रकट की तथा एमओआईसी को निर्देश दिए कि चिकित्सा स्टाफ को निर्देशित कर दिया जाय कि जो कार्मिक नाइट ड्यूटी पर तैनात रहते हैं वे उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर सहित नाइट ड्यूटी पर तैनात रहने संबंधी विवरण अवश्य दर्ज करें।

इसके अलावा जिलाधिकारी द्वारा दवा वितरण कक्ष, मरीज भर्ती वार्ड, मरहम पट्टी कक्ष आदि का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा मरीज भर्ती वार्ड एवं मरहम पट्टी कक्ष में रखें डस्टविनो के ढक्कनों पर अत्यधिक धूल जमा दिखाई देने पर नाराजगी प्रकट की गई तथा चिकित्सालय में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश एमओआईसी को दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा मरहम पट्टी कक्ष में सिंक पर लगे पेयजल नल को खोलकर देखा गया तो उसमें पानी नहीं आ रहा था। जिस पर एमओआईसी सचिन प्रकाश ने बताया कि पानी का प्रेशर कम होने के कारण पानी चिकित्सालय की छत पर रखी टंकी पर नहीं चड़ पाता, जिस कारण से नलों में पानी नहीं आ रहा है। वही एमओआईसी द्वारा चिकित्सालय में नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्या भी बताई गई। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को चिकित्सालय की पेयजल व अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाए जाने के निर्देश दिये।

दवा वितरण कक्ष के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा दवा वितरण विवरण संबंधी पंजिका, स्टॉक पंजिका आदि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने एमओआईसी को निर्देश दिए कि चिकित्सालय स्टॉक में रखी गयी ऐसी दवाइयां जिनकी उपयोगिता तिथी(डेट) अगले दो-तीन माह में एक्सपायरी होने वाली है, उनका विवरण अलग पंजिका में दर्ज करते हुए उनका स्टॉक अलग रखा जाय तथा दवाओं की डेट एक्सपायरी होने पर उन्हें उपयोग में न लाया जाय।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एचएस हयांकी, तहसीलदार पंकज चंदोला आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!