Breaking News :
>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम>>‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का पोस्टर जारी, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, तीन नवजात बच्चों की मौत>>मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपिथौरागढ़

जिलाधिकारी रीना जोशी ने मदकोट में उद्यान विभाग द्वारा संचालित आलू बीज उत्पादन सेवा स्वायत्त सहकारिता लिमिटेड का किया स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी द्वारा सहकारिता लिमिटेड मदकोट के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया गया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जनवरी, 2023, शुक्रवार, पिथौरागढ़। जिलाधिकारी रीना जोशी ने विकास खण्ड मुनस्यारी के अंतर्गत मदकोट में उद्यान विभाग द्वारा संचालित आलू बीज उत्पादन सेवा स्वायत्त सहकारिता लिमिटेड का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मुख्य उद्यान अधिकारी त्रिलोकी राय से आलू बीज उत्पादन विपणन सेवा स्वायत्त सहकारिता लिमिटेड द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी ली गयी। जिस पर मुख्य उद्यान अधिकारी त्रिलोकी राय ने बताया कि सहकारिता लिमिटेड मदकोट द्वारा क्षेत्र के ग्राम बोना, तोमी, गोल्फा, डोलमा, जोशा एवं पीरीजीमिया का एक फेडरेशन बनाया गया है, जिससे इन ग्रामों के 102 काश्तकार जुड़े हैं। आलू बीज उत्पादन विपणन सेवा स्वायत्त सहकारिता लिमिटेड मदकोट द्वारा फेडरेशन से जुड़े इन किसानों को जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर एवं काशीपुर तथा जनपद हरिद्वार के गंगा लहरी स्थित राजकीय उद्यान से आलू बीज लेकर सब्सिडी पर उपलब्ध कराया जाता है।

फेडरेशन से जुड़े यह सभी किसान सब्सिडी पर आलू बीज प्राप्त कर आलू बीज का ही उत्पादन करते हैं। फेडरेशन के किसानों द्वारा उत्पादित इस आलू बीज को सहकारिता लिमिटेड मदकोट द्वारा ही किसानों से खरीद लिया जाता है तथा उद्यान निदेशालय देहरादून को भेजा जाता है जहां से प्रदेश के सभी जनपदों में आलू बीज उपलब्ध कराया जाता है। मुख्य उद्यान अधिकारी त्रिलोकी राय ने बताया कि सहकारिता लिमिटेड मदकोट द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 मे फेडरेशन को रुपए 9 लाख 26 हजार 249 का आलू बीज उपलब्ध कराया गया तथा रुपए 1 करोड़ 72 लाख का बीज फेडरेशन से खरीदा गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के किसान मिश्रित खेती अपनाकर आलू बीज उत्पादन के साथ ही राजमा का भी उत्पादन कर रहे हैं जिससे उनको अच्छी आय प्राप्त हो रही है।

जिलाधिकारी द्वारा सहकारिता लिमिटेड मदकोट के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर मुख्य उद्यान अधिकारी त्रिलोकी राय, फेडरेशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत व सचिव सुंदर सिंह बुर्फवाल, ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक हरीश लाल कोहली आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!