Breaking News :
>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपिथौरागढ़

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी ने ग्राम टुंडी में विकासशील कार्यों एवं ग्राम वासियों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली

ग्राम प्रधान विश्राम राम ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा

District Magistrate Pithoragarh Reena Joshi taking food with studentsआकाश ज्ञान वाटिका, 27 जनवरी 2023, शुक्रवार, पिथौरागढ़। विकासखंड कनालीछीना के ग्राम टुंडी भ्रमण पर पहुँची जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी का ग्राम वासियों ने हर्ष के साथ स्वागत किया। जिलाधिकारी ने ग्राम टुंडी में विकासशील कार्यों और ग्राम वासियों की समस्या के बारे में जाना। टुंडी वासियों ने जिलाधिकारी को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया तथा

ग्राम प्रधान विश्राम राम ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को डीएम के समक्ष रखा, जिनमें से प्रमुख समस्यायें पीएमजीएसवाई की डौडा बारमौ से टुंडी गाँव तक सड़क, ब्रह्मचारी इष्ट देव के मंदिर के मेला स्थल पर धर्मशाला, एएनएम भवन निर्माण, टुंडी गांव से असुर देव के मंदिर तक सीसी मार्ग, पंचायत घर/जनसंवाद ग्रह आदि हैं। इन सभी समस्याओं के शीघ्र निराकरण करने का जिलाधिकारी ने ग्राम वासियों को आश्वासन दिया।

जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय ग्राम टुंडी में विद्यार्थियों के लिए बने मध्यान्ह भोजन को विद्यार्थियों के साथ नीचे बैठकर ग्रहण किया और खाने की गुणवत्ता भी परखी। इसके अतिरिक्त विद्यालय की क्षतिग्रस्त छत की मरम्मत के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए।

District Magistrate Pithoragarh Reena Joshi taking food with students

ग्राम वासियों ने टुंडी के निकट जल स्रोत से बह रहे जल के सदुपयोग के लिए गुल निर्माण की मांग जिलाधिकारी के समक्ष रखी जिसका निवारण के लिए जिलाधिकारी ने लघु सिंचाई अधिकारी को गूल बनाने का निर्देश दिए। राजस्व ग्राम टुंडी के अंतर्गत आने वाले ग्राम मेपु में निवासरत दो विकलांग बच्चों की पेंशन बनाने के लिए समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए।

जिला अधिकारी ने ग्राम टुंडी में निवासरत किसान से क्षेत्र में पैदा की जाने वाली फसलों के बारे में जाना और उनको मत्स्य पालन के लिए प्रोत्साहित किया।

इस दौरान भ्रमण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान विश्राम राम व ग्राम वासियों सहित मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य, मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक जुकरिया, मत्स्य विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, उरेडा विभाग, पीडब्ल्यूडी पीएमजीएसवाई आदि विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!