Breaking News :
>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जी-20 सम्मेलन की तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया

जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट, रानीपोखरी एवं जौलीग्रांट से बड़कोट रेंज अन्तर्गत गुजराला तक किया स्थलीय निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 18 मई 2023, देहरादून। जी-20 सम्मेलन की तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्था बनाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट, रानीपोखरी एवं जौलीग्रांट से बड़कोट रेंज अन्तर्गत गुजराला तक स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष कार्यों को 20 मई तक पूर्ण कर लिया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर साज-सज्जा के साथ सफाई व्यवस्था एवं एयरपोर्ट परिसर में सम्पादित किये जा रहे उद्यान कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान जौलीग्रान्ट से देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर सड़क निर्माण कार्यों तथा एमडीडीए द्वारा कराए जा रहे उद्यान एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया। साथ ही निर्देशित किया कि सड़क किनारे होर्डिंग को व्यवस्थितरूप से लगाया जाए तथा आवागमन रूट को सुगम बनाए रखें। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को वन क्षेत्र में सड़क किनारे सफाई व्यवस्था बनाते हुए पातन हटाने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ऋषिकेश को आवागमन रूट पर सफाई व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए तथा विद्युत विभाग को झूलती केबल ठीक करने के कार्य 20 मई तक पूर्ण करने को निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी मसूरी नन्दन कुमार, नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश राहुल गोयल, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, विशेष भूमि अध्यापति अधिकारी किशन नेगी, उप जिलाधिकारी डोईवाला शैलेन्द्र सिंह नेगी, ऋषिकेश सौरभ असवाल, अधि०अभि० लोनिवि धीरेन्द्र सिंह, जिला उद्यान अधिकारी मीनाक्षी जोशी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!