Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार में की ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम की समीक्षा

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 17 नवम्बर 2023, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए सम्बन्धित विभाग अपने-2 विभागों से सम्बन्धित सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचितों/पात्रों को लाभान्वित करें।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के अन्तर्गत आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम में विभाग प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित करें तथा यदि कोई लाभार्थी कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुँच पाये हैं उनको अपने क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से लाभान्वित किया जाए। कोई व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि ग्राम्य विकास एवं शहरी विकास विभाग, कृषि एवं पूर्ति एवं राजस्व, स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है कि उनके विभाग में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्रों को आच्छादित किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि कार्यक्रम लगाये गए स्टॉल के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही सीकलसेल एनिमिया की जाँच करें।

जिलाधिकारी ने प्रतिदिन की प्रगति वेबसाईट पर अपलोड करने के निर्देश दिए। साथ ही उप जिलाधिकारी विकासनगर एवं चकराता/कालसी को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करना करें तथा क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे यह सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर नन्दन कुमार आईएएस, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, उप जिलाधिकारी चकराता हरिगिरी गोस्वामी, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत, सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकाारी बी.सी. नेगी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.सी. त्रिपाटी, जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्याधर सोमनाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर कुलियाल, तहसीलदार डोईवाला सोहन सिंह रांगड़, ऋषिकेश चमन सिंह, सदर मौ० शादाब सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!