Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने किया त्रिवेणी घाट का निरीक्षण

जी-20 कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाली गंगा आरती की तैयारियों का लिया जायजा

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 01 जून 2023, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज त्रिवेणी घाट का निरीक्षण करते हुए जी-20 कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाली गंगा आरती की तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने त्रिवेणीघाट से हरिद्वार रोड तक सड़क का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने नगर निगम, राजस्व एवं लोनिवि के अधिकारियों को समन्वय कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाट पर जहाँ पर कार्य होने हैं उसका नक्शा तैयार करें। सिंचाई विभाग को घाट पर टाइल लगाने एवं अन्य निर्माण कार्य व्यवस्थित रूप से कराने के निर्देश दिए। नगर निगम को घाट पर सफाई व्यवस्था के साथ ही लाईटिंग व्यवस्था कराने, त्रिवेणीघाट से अतिक्रमण हटाने तथा विद्युत विभाग को झूलती तार ठीक करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए कि देहरादून रोड एवं रेलवे रोड को नटराज चैक से त्रिवेणीघाट तक ठीक कराने तथा लोनिवि, नगर निगम एवं राजस्व विभाग आपसी समन्वय से अतिक्रमण हटायें। एमडीडीए को साज सज्जा, रंग रोगन के साथ ही प्लांटेशन, फसाड़ आदि कार्य पूर्ण करने के निर्देश। वनविभाग को नटराज चैक पर प्लांटेशन करवाने के निर्देश। उन्होंने नगर निगम को त्रिवेणीघाट सहित निर्धारित रूट पर शौचालय की मरम्मत, साफ सफाई व्यवस्था, प्लांटेशन कार्य, विद्युत पोल, स्ट्रीट लाईटिंग कार्य, यूपीसीएल को झूलती तारों को ठीक करवाएं। एमडीडीए निर्धारित रूट पर पड़ने वाले भवनों में रंगरोगन के साथ ही त्रिवेणीघाट पर सौंदर्यीकरण कार्य करने के निर्देश। त्रिवेणीघाट के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शौचालय देखा शौचालय में गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए गंगा समिति को शौचालयों में सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम को शौचालय मरम्मत के साथ ही अनावश्यक निर्माण हटाने, त्रिवेणीघाट की सफाई करवाने। साथ ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने कार्यों का आगणन भेजें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, प्रभागीय वन अधिकारी नीतीशमणी त्रिपाठी, सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ० एस.के. बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश सौरव असवाल, प्रभारी नगर आयुक्त ऋषिकेश तनवीर सिंह मरवाहा, तहसीलदार ऋषिकेश अमृता शर्मा, अधि०अभि० लोनिवि धीरेंद्र कुमार, पर्यावरणविद विनोद जुगलान, सहित नगर निगम ऋषिकेश, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *