Breaking News :
>>कैबिनेट बैठक में दिवंगत मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन>>जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर>>मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, हाईस्पीड कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार>>उत्तराखंड जल्द बनेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य, कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव- डॉ. धन सिंह रावत>>सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड- हरियाली भी, बुलडोजर भी>>मुख्यमंत्री धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड : ‘हरियाली भी, बुलडोजर भी’>>दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित>>राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षा : रेखा आर्या>>फ्रिज में रखा गूंथा आटा कितना सुरक्षित ? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज>>पलटन बाजार में कपड़ों के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख>>‘श्रेक 5’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 30 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव>>किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त को लेकर तैयारियां तेज, हरिद्वार में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम>>एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत>>कांटली : उत्थान, अब पलायन………..>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश
उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आईटीडीए में स्थापित डेंगू कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थायें देखी

जिलाधिकारी ने डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चिकित्सा विभाग सहित सभी रेखीय विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 सितम्बर 2023, शुक्रवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज आईटीडीए में स्थापित डेंगू कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थायें देखी तथा सम्बन्धितों का आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चिकित्सा विभाग सहित सभी रेखीय विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने फाॅगिंग कार्यों एवं सर्विलांस कार्यों को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने डेंगू के बढ़ते मामलों से निपटने हेतु युद्धस्तर पर कार्य करने एवं जनमानस की किसी भी शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा डेंगू के बचाव हेतु चलाये जा रहे अभियान एवं गतिविधियों का नियमित माॅनिटिरिंग किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जनमानस से अनुरोध किया है कि डेंगू से सम्बन्धित किसी भी शिकायत पर 18001802525 पर काॅल कर सकते हैं।

आज कॉलर शोभा द्वारा हॉस्पिटल में बेड की आवश्यकता का कॉल डीआईसीसीसी (देहरादून इन्टिग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर) प्राप्त हुई। टीम द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए बेड की उपलब्धता कि जाँच कि गई। दून हॉस्पिटल में बेड की उपलब्धता पायी गई, मरीज को तुरंत बेड उपलब्ध करवाया गया । डीआईसीसीसी में डोनर्स की लिस्ट तैयार की गई। डीआईसीसीसी से चिकित्सक द्वारा डोनर्स को कॉल कर काउंसलिंग की गई, जिसके परिणाम स्वरूप प्लेटलेट्स की जरूरत होने पर अलग-अलग ब्लड ग्रुप के 25 लोगों को डोनर्स उपलब्ध करवाये गये।

आज 07 बजे तक 100 शिकायतें प्राप्त हो चुकीं हैं, कल से आज 07 बजे तक 147 शिकायतें आ चुकी हैं। आज प्राप्त शिकायतों में अधिकतर शिकायतों का निस्तारण कर लिया गया है। जैसे शिकाययें प्राप्त हो रही हैं उनका निस्तारण किया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!