Breaking News :
>>फिलीपींस के एक स्कूल में फायरिंग, तीन छात्रों की मौत, कई घायल>>फीफा विश्व कप 2026- न्यूजीलैंड को हराकर मिस्र ने रचा इतिहास>>‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, की कई विकास योजनाओं की घोषणा>>योग की छाँव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं>>कानों में सीटी या भनभनाहट को न करें नजरअंदाज, टिनिटस का हो सकता है संकेत>>शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण>>कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पाबौ में प्रस्तावित मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास>>मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये>>वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ>>बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे>>‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन >>उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम>>त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा>>एमडीडीए की सख्ती : अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त>>विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक>>हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति>>त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
आर्थिक गतिविधियाँउत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने इन्वेस्टर समिट में विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु लगाये गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ समीक्षा बैठक की

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि ड्यूटी पर नामित अधिकारियों से कार्यों के सम्बन्ध में प्राप्त कमियों/शिकायतों की मॉनिटिरिंग करायें

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्ट्रेचवार निरीक्षण करते हुए सभी व्यवस्थायें सुचारू रखने के निर्देश दिए

आकाश ज्ञान वाटिका, 04 दिसम्बर 2023, सोमवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार में इन्वेस्टर समिट में विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु लगाये गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ समीक्षा बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी हेतु नामित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में समुचित व्यवस्थाओं को सुगम बनाने हेतु किये जा रहे कार्यों की मॉनिटिरिंग करते हुए स्ट्रेचवार युद्धस्तर पर कार्य पूर्ण करवायें। यदि कहीं पर कोई समस्या है तो संज्ञान में लायें।

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि ड्यूटी पर नामित अधिकारियों से कार्यों के सम्बन्ध में प्राप्त कमियों/शिकायतों की मॉनिटिरिंग करायें। उन्होंने नगर आयुक्त नगर निगम को निर्देशित किया कि नगर निगम क्षेत्रों में सफाई कार्यों को चौक चौबन्ध रखते हुए मॉनिटिरिंग करने, सफाई व्यवस्था चाक चौबन्ध रखें, स्ट्रीटलाईट आदि कार्यों यथाशीघ्र पूर्ण करें तथा फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखें। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्ट्रेचवार निरीक्षण करते हुए सभी व्यवस्थायें सुचारू रखने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा, अपर नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी सदर दीपक कुमार, पुलिस अधीक्षक क्राइम मिथिलेश कुमार, उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!