Breaking News :
>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विकास खंड अगस्त्यमुनि के फलासी गाँव का किया भ्रमण

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 07 जून 2023, रुद्रप्रयाग। “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम के तहत आज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विकास खंड अगस्त्यमुनि के अंतर्गत आने वाले फलासी गाँव का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ चैपाल आयोजित कर उनकी समस्याओं को सुना तथा स्थलीय निरीक्षण किया। ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 30 शिकायतें दर्ज की गई। जिनके यथाशीघ्र निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही की गई कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए।

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फलासी में आयोजित चैपाल में वन पंचायत सरपंच गोविंद सिंह करासी ने सड़क निर्माण से वन पंचायत को हुई क्षति तथा वृक्षारोपण व सुरक्षा दीवार के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की। वहीं फलासी के ग्रामीणों ने गाँव में अमृत सरोवर बनाने, राउप्रावि के खेल मैदान का विस्तारीकरण, चाहरदीवारी के साथ ही खेतों में सिंचाई नहरों के निर्माण की मांग की। ग्रामीण संतोषी देवी ने गौशाला निर्माण, कुलदीप लाल, दिनेश लाल, भवान सिंह व भागमल लाल ने आवास निर्माण, जबकि गजेंद्र सिंह द्वारा जल जीवन मिशन योजना के तहत पेजयल कनेक्शन उपलब्ध न होने तथा जीत सिंह नेगी ने गांव में मुख्य मार्गों के क्षतिग्रस्त संबंधी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा कुल 30 शिकायतें दर्ज की गई जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि विभागीय संचालित योजनाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने के अलावा विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों की संख्या व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को गांव के समीप अमृत सरोवर का निर्माण, अनुसूचित बस्ती में सीसी मार्ग निर्माण, गौशाला निर्माण के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि को बढ़ाने के साथ ही गाँव में प्राथमिक उपचार केंद्र की स्थापना करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आज दर्ज की शिकायतों पर यथाशीघ्र आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों को भी विकास खंडवार गाँव भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का गाँव स्तर पर ही निराकरण किया जा सके।

इससे पूर्व जिलाधिकारी ने फलासी गाँव में स्थित तुंगेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन भी किए। ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी का माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। आयोजित कार्यक्रम का संचालन खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीन भट्ट ने किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती बबीता भंडारी, वन सरपंच गोविंद सिंह करासी, पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता भूपेंद्र सौर्याल, कनिष्ठ अभियंता प्रतीक भंडारी, ग्राम विकास अधिकारी अजय भट्ट, ग्राम प्रहरी महेंद्र करासी, त्रिलोचन भट्ट, आँगनबाड़ी कार्यकत्री प्रतिमा नेगी अन्य विभागीय अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!