Breaking News :
>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

मुख्यमंत्री धामी द्वारा जनपद में विभिन्न विभागों के माध्यम से द्वारा की गई विकास योजनाओं की घोषणाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ली समीक्षा बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 फ़रवरी 2023, गुरुवार, रुद्रप्रयाग। जनपद में विभिन्न विभागों के माध्यम से मुख्यमंत्री धामी द्वारा की गई विकास योजनाओं की घोषणाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की।

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री द्वारा जिन विकास योजनाओं की घोषणायें की गई हैं उन योजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें, इसमें सभी अधिकारी शीर्ष प्राथमिकता से आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सड़क मार्ग से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उनके अधीन मुख्यमंत्री घोषणा में जिन सड़कों के निर्माण हेतु घोषणायें की गई हैं एवं उनका भूगर्भीय सर्वेक्षण तथा वन विभाग हस्तांतरण की कार्यवाही अभी तक नहीं की गई है तो ऐसी सड़कों पर माह मार्च तक भूगर्भीय सर्वेक्षण एवं वन भूमि हस्तांतरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि किसी भी विभाग से संबंधित किसी भी योजनाओं में जनपद स्तर पर कोई भी कार्यवाही लंबित न रहे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि कोई योजना किन्हीं कारणों से संचालित नहीं हो पा रही है तो उस योजना के बिलोपन के लिए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें इसमें किसी भी दशा में विलंब न किया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया परियोजना निदेशक डीआरडीए कमलेश कुमार पंत, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ० आशीष रावत, अधिशासी अभियंता लोनिवि जे.एस. रावत, ऊखीमठ मनोज भट्ट, सिंचाई पीएस बिष्ट, पेयजल निगम नवल कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद प्रसाद सिमल्टी, सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!