Breaking News :
>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल>>महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत>>ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान>>गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई>>ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल>>भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद>>पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित>>पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश>>पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम>>ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी>>गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वाल

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राजस्व वसूली को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 31 जुलाई 2023, टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा सोमवार को राजस्व वसूली को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिला सभागार नई टिहरी में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने क्रमवार सभी संबंधित विभागों से गत वित्तीय वर्ष एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष की गई वसूली की जानकारी ली तथा वसूली प्राप्ति में प्रगति लाने के निर्देश दिये गये। उनके द्वारा नशीले पदार्थों से संबंधित प्रचार-प्रसार सामाग्री को हटाने तथा होर्डिंग्स को बिजली के पोल्स पर न लगाने के निर्देश दिये गये। सभी ईओ नगरपालिका/नगर पंचायत को हर साल दुगना राजस्व प्राप्ति करने का प्रयास करने को कहा गया।

विद्युत विभाग एवं जल संस्थान को विभागों की पुरानी देनदारी का विवरण उपलब्ध कराने, एएमए जिला पंचायत को रेट रिवाईज कर और बेहत्तर करने, सब रजिस्ट्रार वाणिज्य कर को कर चौरी रोकने हेतु निरीक्षण करने, खनन को रिवर ट्रेनिंग हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये गये। सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सर्वे कर अपने संसाधनों पर नये प्रोजेक्ट बनाकर राजस्व बढ़ाने को कहा गया।

विद्युत विभाग द्वारा गत वित्तीय वर्ष जुलाई तक 30 करोड़ तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष जुलाई तक 42 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया गया। सभी ईओ को बिजली चौरी की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल संबंधित एसडीओ को सूचित करने को कहा गया। ईओ नगरपालिका मुनि की रेती ने बताया कि दुकान किराया, पार्किंग, भवन कर, तय बाजारी, कूड़ा कलेक्शन यूजर चार्जेज, रोड़ कटिंग, प्रॉपर्टी टैक्स, होडिंग्स आदि से गत वर्ष 04 करोड़ 09 लाख का राजस्व वसूला गया, जबकि वर्तमान वर्ष में राजस्व वसूली हेतु 06 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गत वर्ष नगर पंचायत तपोवन द्वारा 17 लाख 31 हजार, नगर पंचायत घनसाली द्वारा 12 लाख 61 हजार, नगरपालिका टिहरी द्वारा 01 करोड़, नगरपालिका चम्बा द्वारा 35 लाख का राजस्व वसूला गया।

ईओ नगर पंचायत घनसाली ने बताया कि हॉउस टैक्स के लिए बायलॉज बना लिया गया है तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष में राजस्व प्राप्ति हेतु 90 लाख का लक्ष्य तय किया गया है। इसी प्रकार पूर्ति, वाणिज्य कर, पर्यटन, वन, जल संस्थान, सिंचाई, जीएसटी, परिवहन, जिला पंचायत, खनन आदि विभागों द्वारा की गई राजस्व प्राप्ति की जानकारी ली गई।

बैठक में डीएफओ पुनीत तोमर, एडीएम के.के. मिश्र, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजौला, जिला सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, डीएसओ अरूण वर्मा, डीटीडीओ अतुल भण्डारी, ईई विद्युत अमित आनन्द सहित समस्त ईओ नगरपालिका/नगर पंचायत उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!