Breaking News :
>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा
उत्तराखण्डरुद्रप्रयागशैक्षिक गतिविधियाँ

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विद्यालयों रिक्त चल रहे पदों पर जनपद स्तरीय अधिकारियों को संबंधित विषयों में छात्र-छात्राओं का मार्ग दर्शन करने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 फ़रवरी 2023, रविवार, रुद्रप्रयाग। जनपद के छात्र-छात्राओं के बेहतर भविष्य एवं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अभिनव पहल करते हुए जनपद स्तरीय अधिकारियों को विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत मुख्य शिक्षा अधिकारी को जनपद में रिक्त चल रहे विषय के पदों की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों को उनसे संबंधित विषयों में छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद प्रसाद सिमल्टी ने राजकीय इंटरमीडिएट काॅलेज रतूड़ा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें बोर्ड परीक्षा हेतु टिप्स दिए l जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संदीप भट्ट ने चंद्रापुरी में तथा तहसीलदार ऊखीमठ दीवान सिंह राणा ने राजकीय इंटरमीडिएट काॅलेज भीरी में छात्र-छात्राओं को अर्थशास्त्र विषय पढ़ाया।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि विधान सभा केदारनाथ के अंतर्गत राजकीय इंटरमीडिएट काॅलेज रामपुर न्यालसू में अंग्रेजी, संस्कृत, गणित व नागरिक शास्त्र के वर्तमान में मूल रूप से रिक्त हैं। इसी तरह राजकीय इण्टर कॉलेज खुमेरा में हिंदी, लमंगौंडी व कोटमा में अंग्रेजी के पद रिक्त चल रहे हैं। इसके साथ ही अन्य विद्यालयों में रिक्त चल रहे पदों की जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में रिक्त चल रहे पदों पर जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए पठन-पाठन का कार्य किया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!