Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने श्री केदारनाथ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालन कराने हेतु संबंधित अधिकारियों द्वारा उनके स्तर से की जाने वाली व्यवस्थाओं एवं तैयारियों को समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 फरवरी 2023, सोमवार, रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालन कराने के लिए यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सुलभ, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायतों, जिला पंचायत एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर संबंधित अधिकारियों द्वारा उनके स्तर से की जाने वाली व्यवस्थाओं एवं तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत, इंचार्ज सुलभ, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें, इसके लिए जो भी कार्मिकों की तैनाती की जानी हैं उन कार्मिकों की तैनाती समय से कराते हुए उन्हें उनके कार्यों के बारे में उचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग एवं धाम में तैनात किए जाने वाले सभी पर्यावरण मित्रों के अनिवार्य रूप से परिचय-पत्र तैयार किए जायें तथा सभी पर्यावरण मित्रों को वर्दी भी उपलब्ध कराई जाए इसके लिए उन्होंने रोस्टर के आधार कार्मिकों की तैनाती सुनिश्चित कराई जाए ताकि यात्रा मार्ग में निरंतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा सके। उन्होंने सुलभ को निर्देश दिए हैं कि उनके द्वारा जो भी यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में शौचालय तैयार किए जा रहे हैं उनको माह मार्च के अंत तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए तथा यात्रा मार्ग से घोड़े-खच्चरों की लीद एवं कचरे के उचित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जिला पंचायत को भी निर्देश दिए हैं कि सिरोहबगड़ से सोनप्रयाग तक बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था के लिए पर्याप्त कार्मिकों की तैनाती कर ली जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि मयाली एवं मनसूना में लगाए गए कंपेक्टर मशीनों का कार्य हर हाल में 1 मार्च से शुरू करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में भी साफ-सफाई व्यवस्था के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर लें एवं उनके क्षेत्रांतर्गत जो भी शौचालय एवं यूरिन शौचालय खराब हैं या रंग-रोगन किया जाना है उनका मार्च अंत तक सभी को ठीक एवं दुरस्त कर लें तथा सभी शौचालयों में महिला व पुरुष का बोर्ड भी अनिवार्य रूप से लगाया जाए।

बैठक में इंचार्ज सुलभ इंटरनेशनल धनंजय पाठक ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम के लिए 336 पर्यावरण मित्र एवं 33 सुपरवाइजर तैनात किए जा रहे हैं जिनको उचित प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाएगा।

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत प्रेम सिंह रावत ने अवगत कराया है कि जिला पंचायत द्वारा यात्रा मार्ग पर बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था के लिए 82 पर्यावरण मित्र तैनात किए जाएंगे तथा कूड़ा उठान के लिए 2 वाहन उपलब्ध हैं जिनके माध्यम से यात्रा मार्ग से कूड़े का उठान किया जाएगा।

बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग में एमआरपी एवं केदारनाथ धाम में चिकित्सा सुविधा हेतु जो भी आवश्यक उपकरण, दवाइयों एवं ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की जानी हैं वह समय से सुनिश्चित कर ली जाए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० एचसीएस मार्तोलिया ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि केदारनाथ धाम में तैनात किए जाने वाले डाॅक्टरों एवं स्टाफ की तैनाती 15 दिन के रोस्टर के आधार पर तैनाती की जाएगी जिन्हें उचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि दवाईयों की व्यवस्थाओं के लिए निदेशालय को पत्र प्रेषित किया गया है तथा उपलब्ध खाली ऑक्सीजन सिलेंडरों को भरवाने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग से एमआरपी से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए उचित व्यवस्था की गई है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, परियोजना निदेशक केके पंत, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, जखोली परमानंद राम, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ हर्षवर्धन रावत, तिलवाड़ा वासुदेव डंगवाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!