Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंरुद्रप्रयाग

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मंगलवार देर रात्रि किया थाना ऊखीमठ का औचक निरीक्षण

क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दुरस्त रखने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जनवरी, 2023, बुधवार, ऊखीमठ/रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मंगलवार देर रात्रि को थाना ऊखीमठ का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा कानून व्यवस्था सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए थाने में सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश थानाध्यक्ष को दिए।

औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मालखाना, रसोई, कारागार, सीसीटीवी कैमरे, आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए थाने में लंबित वादों एवं विवेचाधीन वादों के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिए हैं कि थाने में जो भी वाद लंबित एवं विवेचाधीन वाद हैं उनको शीर्ष प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दुरस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने थाने में सुरक्षा हेतु लगाए गए सभी सीसीटीवी कैमरों को दुरस्त रखने के निर्देश दिए तथा थाने में विद्युत व्यवस्था सहित इंटरनेट व्यवस्था को भी दुरस्त रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश हैं कि वर्तमान में तहसील ऊखीमठ क्षेत्रांतर्गत राजस्व पुलिस गाँव जो रेगूलर पुलिस को स्थानांतरित किए गए हैं उन गाँवों में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखते हुए उन गाँवों में भी गश्त लगाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने थाने में लगाए गए अग्निशमन यंत्रों का भी ठीक प्रकार से रख-रखाव करने के निर्देश दिए तथा सभी अभिलेखों एवं पंजिकाओं का रख-रखाव ठीक तरह से रखने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही थाने की साफ-सफाई व्यवस्था को भी दुरस्त रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि केदारनाथ यात्रा को सफलतापूर्वक संचालन करने के लिए यात्रा व्यवस्था में ऊखीमठ थाने की महत्वपूर्ण भूमिका है जिसके लिए उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन मुस्तैदी से करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में भारी बारिश, भू-स्खलन एवं बर्फवारी के कारण जो भी सड़क मार्ग अवरुद्ध होते हैं उन मार्गों को यातायात हेतु तत्परता से यातायात संचालन करने के लिए आपदा कंट्रोल रूम, जिला कार्यालय एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल सूचित करने के निर्देश दिए ताकि बाधित सड़क मार्ग को तत्काल यातायात हेतु सुचारू किया जा सके।

इसके पश्चात् जिलाधिकारी द्वारा तहसील कार्यालय ऊखीमठ का निरीक्षण कर तहसील स्तर से संपादित किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देश दिए हैं कि आम जनता की समस्या एवं तहसील स्तर से जारी किए जाने वाले सभी प्रमाण पत्रों को निर्धारित समयावधि में निस्तारण करना सुनिश्चित करें इसमें किसी भी प्रकार से कोई बिलंब न किया जाए।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, थानाध्यक्ष ऊखीमठ राजीव चौहान, तहसीलदार ऊखीमठ दीवान सिंह राणा, अधि० अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ हर्षवर्धन, सप्लाई इंस्पेक्टर देवचंद सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!