Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 14 जून 2023, रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण एवं निर्माण कार्यों सहित केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधायें उपलब्ध हो इसके लिए संबंधित विभागों द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का भी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि जो भी प्राथमिकता के कार्य हैं उनको तत्परता से पूर्ण करते हुए श्रमिकों की संख्या को बढ़ाने के भी निर्देश दिए ताकि निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण किया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि तीर्थ पुरोहितों के जो भी आवास के कार्य किए जा रहे हैं उन कार्यों को भी त्वरित गति से करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कार्य कर रहे श्रमिकों से बातचीत कर उनके हालचाल को भी जाना तथा संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि कार्य कर रहे श्रमिकों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी एवं असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों के लिए उपलब्ध की जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए यात्रा व्यवस्थाओं के लिए तैनात किए गए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है तथा दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधायें मुहैया हों इसके लिए जो भी सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं में बढ़ोतरी की आवश्यकता है उसे तत्परता से करना सुनिश्चित करें तथा तीर्थ यात्रियों के लिए सुलभ शौचालय, शुद्ध पेयजल एवं भोजन, स्वास्थ्य आदि व्यवस्था की निरंतर माॅनीटरिंग करने के निर्देश दिए यदि किसी व्यवस्था में कोई कमी पाई जाती है तो उस व्यवस्था को तत्परता से व्यवस्थित करना सुनिश्चित करें तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं ईमानदारी से करें तथा तीर्थ यात्रियों के साथ किसी भी प्रकार से कोई अप्रिय घटना घटित न हो इस पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने तीर्थ पुरोहितों एवं केदारनाथ व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा उन्हें आश्वस्त किया कि उनके द्वारा जो भी समस्याएं एवं सुझाव दिए गए हैं उन पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

इस अवसर पर अपर मुख्य कार्याधिकारी केदारनाथ योगेंद्र सिंह, निर्माण कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी व कर्मचारियों सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!