Breaking News :
>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने श्री केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु सेक्टर एवं सहायक अधिकारियों को संबोधित कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 10 अप्रैल 2023, रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम की यात्रा वर्ष-2023 को सुव्यवस्थित एवं सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए आने वाले तीर्थ यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यात्रा व्यवस्थाओं में तैनात किए गए सेक्टर एवं सहायक सेक्टर ऑफिसर्स को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में उचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया ताकि यात्रा के सफल संचालन में किसी प्रकार की कोई परेशानी एवं दिक्कत न होने पाए। #shree Kedarnath Yatra – 2023

#श्री केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सेक्टर एवं सहायक अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो, इसके लिए उन्होंने सेक्टर अधिकारियों से कहा कि उन्हें जो दायित्व एवं जिम्मेदारी दी गई हैं, वे अपनी जिम्मेदारी एवं दायित्वों का निर्वहन कुशलता एवं संवेदनशीलता के साथ करें। उन्होंने कहा कि यात्रा व्यवस्था के सफल संचालन हेतु सेक्टर अधिकारियों एवं सहायक सेक्टर अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी सेक्टर एवं सहायक सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिस भी सेक्टर में उनकी तैनाती की गई है वह उस क्षेत्र के सभी अधिकारियों, कार्मिकों, क्षेत्र के व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों से बेहतर समन्वय स्थापित करें ताकि किसी भी प्रकार की व्यवस्था एवं समस्या का त्वरित निराकरण किया जा सके।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि यात्रा मार्ग में संचालित हो रहे घोड़े-खच्चरों के साथ किसी प्रकार की कोई क्रूरता न हो एवं बीमार व कमजोर घोड़े-खच्चरों का किसी भी दशा में संचालन न हो, इसके लिए जी मैक्स द्वारा पोर्टल तैयार किया गया है, जिसमें संचालित होने वाले घोड़े-खच्चर, मालिक एवं हाॅकर का पूरा विवरण उपलब्ध कराया गया है। यदि किसी के द्वारा किसी भी तरह से पशु क्रूरता एवं ओवर रेटिंग करता पाया जाता है तो उसका रजिस्ट्रेशन नंबर डालने से ही उसको ब्लाॅक करने की भी व्यवस्था की गई है। इस संबंध में उन्हें जो भी जानकारी दी जा रही है उस जानकारी को ठीक ढंग से ग्रहण कर लें ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि यदि यात्रा मार्ग में किसी प्रकार की कोई समस्या होती है तो जिसमें सफाई व्यवस्था से संबंधित, पानी, विद्युत, स्वास्थ्य, हैली से संबंधित आदि समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर सभी सेक्टर एवं सहायक सेक्टर अधिकारियों के पास होना आवश्यक है ताकि वह तत्काल संबंधित अधिकारी को सूचना प्रेषित करते हुए संबंधित समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी आने वाले यात्रियों एवं सभी लोगों के साथ अपना मधुर व्यवहार रखें। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की कोई समस्या है तो इसकी जानकारी तत्काल ग्रुप एवं संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि यात्रा व्यवस्था के संबंध में जो भी दैनिक सूचनायें प्रेषित की जानी हैं उन सूचनाओं को तत्परता से गूगल सीट के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार एवं उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा ने सेक्टर एवं सहायक सेक्टर मजिस्ट्रेटों को उनको सौंपे गए दायित्वों के बारे में पीपीटी के माध्यम से विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी केदारनाथ इंद्र सिंह नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० एचसीएस मार्तोलिया, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, प्रबंधक जी मैक्स रोहित सम्याल सहित संबंधित अधिकारी सेक्टर एवं सहायक सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!