Breaking News :
>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’
आर्थिक गतिविधियाँउत्तराखण्डचमोली

गैरसैंण में बजट सत्र की तैयारियों का जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने किया निरीक्षण

भराडीसैंण में आगामी 13 से 18 मार्च तक होना है विधानसभा का बजट सत्र।

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 मार्च 2023, गुरुवार, चमोली। विधानसभा बजट सत्र की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने वृहस्पतिवार को भराडीसैंण में सभी नोडल एवं वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेते हुए मौजूदा व्यवस्थाओं जायजा लिया। उन्होंने सत्र की व्यवस्थाओं के लिए नामित सभी नोडल एवं प्रभारी अधिकारियों को समय से सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबन्द करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने विधानसभा परिसर, वीवीआईपी, वीआईपी एवं अधिकारियों के आवास, हैलीपैड एवं बैरिकेडिंग स्थलों का निरीक्षण भी किया। भराडीसैंण में आगामी 13 से 18 मार्च तक विधानसभा का बजट सत्र होना है।

जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि बजट सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, आवास, भोजन, पेयजल, विद्युत, वाहन, साफ सफाई आदि समुचित व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित की जाए। सत्र के दौरान साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल किसी भी दशा में न किया जाए। उन्होंने कहा कि बजट सत्र की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार से चूक नहीं होनी चाहिए।

बजट सत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी संवेदनशील स्थलों पर बैरिकेडिंग, वाच टावर, बैरियर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा बलों के लिए आवास, भोजन आदि समुचित व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करने को कहा। जल निगम को विधानसभा के सभी आवासों में पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश दिए। जल संस्थान को सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर पेयजल टैंकर की समुचित व्यवस्था सहित हैलीपेड एवं सडक पर पानी का छिडकाव करने को कहा। सत्र के दौरान विद्युत आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए विद्युत विभाग को वैकल्पिक व्यवस्थाओं का भी पुख्ता इंतेजाम रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने दूर संचार विभाग को विधानसभा भवन, सचिवालय, वीआईपी आवास, मीडिया सेल आदि प्रमुख स्थलों पर वाई-फाई एवं नेटवर्क की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। गौचर, भराडीसैंण, सलियाना बैंड स्थित हैलीपैंडों में फायरब्रिगेड, एम्बुलेंस, सेफहाउस, बैरिकेडिंग आदि व्यवस्थाएं की जाए। गौचर, कर्णप्रयाग, सिमली एवं गैरसैंण स्थित सभी पेट्रोल पम्पों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल, डीजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ डीजल व पेटोल रिजर्व में रखने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिए। सत्र के लिए वाहनों की समुचित व्यवस्था हेतु परिवहन अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल, एसडीएम कमलेश मेहता, तहसीलदार सुरेन्द्र देव आदि सहित भोजन, आवास, पेयजल, विद्युत, सफाई, वाहन आदि व्यवस्थाओं से जुड़े नोडल, प्रभारी एवं सहायक अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!