Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डचमोली

हेमकुण्ड साहिब की 18 किलोमीटर पैदल यात्रा मार्ग का जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने किया स्थलीय निरीक्षण

अधिकारियों को यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाओं को सुचारू करने के दिए निर्देश

हेमकुण्ड साहिब में अभी भी जमी है करीब आठ फीट बर्फ

20 मई से शुरू होगी हेमकुण्ड साहिब की यात्रा

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 13 मई 2023, चमोली। श्री हेमकुण्ट साहिब की यात्रा शुरू होने से पहले जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गोविन्द घाट गुरूद्वारा से हेमकुण्ड साहिब तक 18 किलोमीटर पैदल यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाओं को सुचारू किया जाए। श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा में अभी करीब 08 फीट बर्फ है। यहाँ लक्ष्मण मंदिर व हेमकुंड सरोवर भी पूरी तरह से बर्फ से ढका हुआ है। श्री हेमकुण्ट साहिब के कपाट 20 मई को खुलेंगे।

जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर रेलिंग, पार्किंग, मोड सुधारीकरण, एप्रोच मार्ग, पुल, घोडा पडाव, रेन शेल्टर, यात्री शेड, बैंच, रेस्क्यू हैलीपैड सहित बिजली, पानी, शौचालय, साफ सफाई, स्वास्थ्य एवं यात्रा से जुडी तमाम व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाओं को सुचारू किया जाए। यात्रा मार्ग पर किलोमीटर, हेक्टोमीटर स्टोन और साइनेज लगाए जाए। जल संस्थान को यात्रा मार्ग पर सभी स्टैंड पोस्टों पर पेयजल सुचारू करने, घंघरिया में वाटर एटीएम शुरू करने के साथ ही भ्यूंडार में मेडीकल रिलीफ पोस्ट एवं यात्री शेड के पास भी वाटर एटीएम लगाने का प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इको विकास समिति को सुलभ शौचालयों में बिजली, पानी सहित यात्रा मार्ग पर साफ सफाई की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घोड़े खच्चरों के लिए भी गर्म पानी की व्यवस्था की जाए। पुलिस विभाग को यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम सुनिश्चित करने को कहा।

इस दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए श्री हेमकुण्ड साहिब की यात्रा को सुखद बनाने हेतु जरूरी निर्देश दिए।

हेमकुंड यात्रा मार्ग पर 84 डेंजर मोडों में से 54 मोडों का सुधारीकरण कार्य पूर्ण हो गया है और शेष कार्य प्रगति पर है। सेना के जवानों द्वारा हेमकुण्ड साहिब मार्ग पर बर्फ हटाकर आवाजाही सुचारू कर दी गई है। म्यून्डार गाँव में 165 मीटर लंबा पुल बनकर तैयार हो चुका है व दोनों तरफ की एप्रोच रोड़ भी तैयार कर दी गई है। पुलना से हेमकुण्ड तक के ट्रैक पर 10 रेन शेल्टर, यात्री शेड, बैंच लगाकर यात्रियों के बैठने के लिए तैयार किए गए हैं। गोबिन्द घाट से पुलना तक 5 किमी० सड़क मार्ग तैयार किया गया है। पुलना गांव में टैक्सी चालकों के लिए दो अलग-अलग पार्किंग का निर्माण किया गया है। यात्रियों की गाड़ियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा गोविन्द घाट में एक अस्थायी पार्किंग का निर्माण भी इस वर्ष किया गया है।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल, गोविंद घाट गुरूद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह, डीएफओ भारत भूषण मर्तोलिया, सीएमओ डा.राजीव शर्मा, अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा, ईई जल संस्थान संजय कुमार श्रीवास्तव, एई अजय गुप्ता, सीवीओ डॉ० प्रलंयकर नाथ, ईको विकास समिति के अध्यक्ष चन्द्र शेखर चौहान सहित सभी संबधित अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!