Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तराखण्डशैक्षिक गतिविधियाँहरिद्वार

जिलाधिकारी हरिद्वार ने हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट परिषदीय परीक्षा वर्ष-2023 को नकल विहीन एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 मार्च 2023, सोमवार, हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट #परिषदीय परीक्षा वर्ष-2023 को नकल विहीन एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ एक बैठक आयोजित हुई।

बैठक में जिलाधिकारी को मुख्य शिक्षा अधिकारी के.के. गुप्ता ने बताया कि उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडियेट वर्ष 2023 की परिषदीय परीक्षायें दिनांक 16 मार्च, 2023 से प्रारम्भ होकर 06 अप्रैल,2023 को पूर्ण होंगी, जो प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की जायेंगी। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट परिषदीय परीक्षा-2023 के सफल सम्पादनार्थ जनपद हरिद्वार में 109 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं, जिनमें से 15 एकल परीक्षा केन्द्र तथा 94 मिश्रित परीक्षा केन्द्र हैं।

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय द्वारा संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील केन्द्रों के सम्बन्ध में पूछे जाने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 19 संवेदनशील केन्द्र तथा 09 अतिसंवेदनशील केन्द्र जनपद में विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुये चिहनित किये गये हैं।

हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट परिषदीय परीक्षा-2023 में शामिल होने वाले कुल परीक्षार्थियों के बारे में जिलाधिकारी द्वारा जानकारी प्राप्त करने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया कि वर्ष-2023 की परिषदीय परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हाईस्कूल (संस्थागत) के परीक्षार्थियों की संख्या जनपद में 24556 है तथा हाईस्कूल (व्यक्तिगत) के परीक्षार्थियों की संख्या-727 है। इसी प्रकार परिषदीय परीक्षा में सम्मिलित होने वाले इण्टर(संस्थागत) के परीक्षार्थियों की संख्या जनपद में 21819 है तथा इण्टर(व्यक्तिगत) के परीक्षार्थियों की संख्या- 1220 है। इस प्रकार जनपद में कुल परीक्षार्थियों की संख्या-48322 है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि परीक्षा केन्द्रों पर शान्तिपूर्ण एवं नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित कराने के साथ ही परीक्षा केन्द्रों पर इस प्रकार शान्तिपूर्ण माहौल बनाया जाये कि परीक्षार्थी सहज होकर परीक्षा दे सकें।

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि परीक्षा केन्द्र की गरिमा एवं शुचिता बनाये रखने के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों के परिसर में परीक्षार्थियों, कक्ष निरीक्षकों, कर्मचारियों, सचल दल के सदस्यों द्वारा मोबाइल का उपयोग पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी.एल. शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, सचिव रेडक्रास डॉ० नरेश चौधरी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक/कस्टोडियन, खण्ड शिक्षा अधिकारी-नारसन, रूड़की, बहादराबाद, लक्सर, खानपुर, भगवानपुर, सभी स्कूल/कॉलेजों के प्रधानाचार्य सहित पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!